इसी मैदान पर भारत ने इंग्लैंड को दी थी मात, फिर यहीं होगा टेस्ट क्रिकेट का महामुकाबला

आईसीसी ने WTC 2027 फाइनल का ऐलान कर दिया है. यह खिताबी मुकाबला 9 से 13 जून 2027 तक लंदन के ऐतिहासिक द ओवल मैदान पर खेला जाएगा. यह फाइनल टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने का भी जश्न मनाएगा.

WTC Final 2027: आईसीसी (ICC) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 के फाइनल के वेन्यू का ऐलान कर दिया है. खिताबी मुकाबला 9 से 13 जून 2027 के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा. लगातार चौथी बार WTC फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड करेगा, जबकि द ओवल दूसरी बार इस प्रतिष्ठित मुकाबले का मेजबान बनेगा.

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए ओवल है खास

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह मैदान खास यादें भी समेटे हुए है. पिछले साल इसी मैदान पर भारत ने मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को छह रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर की थी. दूसरी पारी में दोनों गेंदबाजों ने मिलकर नौ विकेट झटके थे, जिसमें सिराज ने पांच विकेट अपने नाम किए थे.

इंग्लैंड बना WTC फाइनल का स्थायी मेजबान

WTC की शुरुआत 2021 में हुई थी. पहला फाइनल साउथैम्प्टन में खेला गया, जहां न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहला खिताब जीता. इसके बाद 2023 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं 2025 में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

150 साल के टेस्ट क्रिकेट के जश्न का हिस्सा बनेगा फाइनल

WTC 2027 का फाइनल इसलिए भी खास होगा क्योंकि यह टेस्ट क्रिकेट के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर खेला जाएगा. आईसीसी के महाप्रबंधक (इवेंट्स एवं ऑपरेशंस) गौरव सक्सेना ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अब क्रिकेट कैलेंडर के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में शामिल हो चुका है. टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के मौके पर द ओवल जैसा ऐतिहासिक मैदान इस आयोजन के लिए बिल्कुल उपयुक्त है.

WTC 2027 साईकिल में भारत

भारत ने अब तक नौ टेस्ट में चार जीत और चार हार दर्ज की हैं. टीम इंडिया का अगला अहम मुकाबला 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जो WTC फाइनल की रेस के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. वहीं ऑस्ट्रेलिया 13 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा, जबकि पाकिस्तान अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा.

स्थानटीममैचअंकअंक प्रतिशत (PCT)
1ऑस्ट्रेलिया88487.50%
2दक्षिण अफ्रीका43675.00%
3न्यूजीलैंड65272.22%
4बांग्लादेश42858.33%
5भारत95248.15%
6श्रीलंका42041.67%
7इंग्लैंड133824.36%
8वेस्टइंडीज101815.00%
9पाकिस्तान448.33%

ये भी पढ़ें: CWG 2026: बिना एक भी पंच लगाए भारत को मिला पहला मेडल, लवलीना बोरगोहेन ने रचा इतिहास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >