इतिहास रचने से सिर्फ 1 रन दूर हरमनप्रीत कौर, पाक के खिलाफ मैच में बनेगा महारिकॉर्ड

Womens T20 World Cup 2026: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए आगामी T20 वर्ल्ड कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराने का एक शानदार अवसर है. इस बार मैदान पर कदम रखते ही उनका हर एक रन बेहद कीमती होने वाला है.

Womens T20 World Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने T20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत करेगी. इस महामुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकती हैं. हरमनप्रीत को महिला T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए महज 1 रन की दरकार है. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ उनका खाता खोलते ही यह बड़ा भारतीय रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा.

मिताली राज का रिकॉर्ड टूटना तय

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को होने वाला मुकाबला बेहद ऐतिहासिक होने जा रहा है. इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर का खाता खोलते ही एक बड़ा रिकॉर्ड टूट जाएगा. दरअसल, महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल संयुक्त रूप से मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के नाम है. दोनों ही बल्लेबाजों के खाते में 726-726 रन दर्ज हैं. लेकिन बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला रन लेते ही हरमनप्रीत, मिताली राज को पीछे छोड़ देंगी. इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत की सबसे सफल बल्लेबाज बन जाएंगी.

हरमन 200 रन से सिर्फ 6 रन दूर

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत जब पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, तो कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा. पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर कदम रखते ही हरमनप्रीत की असली नजरें उनके एक बड़े निजी रिकॉर्ड पर होंगी. दरअसल, हरमनप्रीत पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में अपने 200 रन पूरे करने से महज 6 रन दूर हैं. उन्होंने अब तक चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 15 मैचों की 12 पारियों में 194 रन बनाए हैं. ऐसे में अगर वो इस महामुकाबले में सिर्फ 6 रन और बना लेती हैं, तो पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में 200 रनों का आंकड़ा छूने वाली खास खिलाड़ी बन जाएंगी.

पाकिस्तान के खिलाफ टॉप-3 भारतीय महिला बल्लेबाज

बल्लेबाजमैच / पारियांकुल रन
1. मिताली राज10 मैच / 10 पारियां315 रन
2. स्मृति मंधाना10 मैच / 10 पारियां239 रन
3. हरमनप्रीत कौर15 मैच / 12 पारियां194 रन

वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में एक महा-रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़ी हैं. वो जल्द ही दुनिया की पहली ऐसी महिला क्रिकेटर बन जाएंगी, जिसके नाम 200 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनोखा रिकॉर्ड होगा. हरमनप्रीत इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने से महज 3 मैच दूर हैं. अगर उनके अब तक के टी-20 इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने 197 मैचों में दमदार प्रदर्शन करते हुए 4075 रन बनाए हैं. जिसमें 1 शानदार शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं.

यह भी पढ़े- आईसीसी ने किया ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के नॉमिनीज का एलान, इन खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >