Devdutt Padikkal dating: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों देवदत्त पडिक्कल का नाम खूब चर्चा में है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने अपने शानदार खेल से सबका ध्यान खींचा है. नंबर-3 पर खेलते हुए उन्होंने गाले टेस्ट की पहली पारी में 167 रन की शानदार पारी खेली. इससे पहले श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्मअप मैच में भी उन्होंने नाबाद 142 रन बनाए थे.
साई सुदर्शन की जगह मिली थी जिम्मेदारी
पडिक्कल को साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद नंबर-3 पर खेलने का मौका मिला. शुरुआती तीन टेस्ट पारियों में सिर्फ 90 रन बनाने वाले पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ मौका मिलते ही अपनी काबिलियत दिखा दी. गाले टेस्ट की दूसरी पारी में भी वह आउट होने से पहले 44 रन बना चुके थे.
इसे भी पढ़े- मोहम्मद सिराज की नाम खास उपलब्धि, विदेश में पूरे किए 100 टेस्ट विकेट
अब गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा तेज
क्रिकेट के अलावा देवदत्त पडिक्कल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका नाम रियांजाली नानजप्पा के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद डेटिंग की चर्चा तेज हो गई है. दावा है कि दोनों IPL 2026 के दौरान करीब आए थे. दरअसल, रियांजाली नानजप्पा पेशे से एक डिजाइनर और पॉटरी आर्टिस्ट हैं.
मैच में चीयर करने पहुंचीं रियांजाली?
सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि रियांजाली गाले में खेले गए भारत-श्रीलंका टेस्ट में पडिक्कल को चीयर करने पहुंची थीं. हालांकि, इस बात की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
दोनों ने नहीं किया रिश्ते पर खुलासा
देवदत्त पडिक्कल और रियांजाली नानजप्पा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. ऐसे में डेटिंग की खबरों को फिलहाल सिर्फ सोशल मीडिया की चर्चाओं के तौर पर ही देखा जा रहा है. वहीं, पडिक्कल का बल्ला लगातार बोल रहा है और उनके प्रदर्शन ने टीम इंडिया में उनकी जगह को लेकर चर्चा जरूर बढ़ा दी है.
इसे भी पढ़े- T20 वर्ल्ड कप से बाहर, पाकिस्तान-बांग्लादेश से हार... 2026 में ऑस्ट्रेलिया के साथ ये क्या हो रहा है?
