US Open 2026 Final: कब, कितने बजे और कहां देखें लाइव? जानें पूरा शेड्यूल

US Open 2026 Final: US ओपन 2026 के महिला और पुरुष फाइनल की तारीखें, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी देखें. आर्थर ऐश स्टेडियम में होंगे मुकाबले.

US Open 2026 Final: यूएस ओपन 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है. न्यूयॉर्क के USTA बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम के अहम मुकाबले शुरू हो रहे हैं. टूर्नामेंट के महिला और पुरुष सिंगल्स फाइनल की तारीख भी तय है. दोनों चैंपियनशिप मुकाबले आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले जाएंगे.

यूएस ओपन 2026 महिला फाइनल कब होगा?

महिला एकल फाइनल 12 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. ESPN के अनुसार इसका प्रसारण ESPN पर होगा. महिला चैंपियनशिप से पहले स्पैनिश प्री-शो भी प्रसारित किया जाएगा.

इसे भी पढ़े- Kevin Pietersen England mentor: केविन पीटरसन बने इंग्लैंड के स्पेशलिस्ट मेंटर, जानें ODI-T20 टीम में क्या होगी जिम्मेदारी

पुरुष फाइनल की तारीख क्या है?

पुरुष एकल फाइनल (Men's Singles Final) 13 सितंबर 2026 को होगा. यह मुकाबला ABC और ESPN डिपोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. ESPN2 पर रात 9 बजे इसका इन्कोर प्रेजेंटेशन भी होगा.


यूएस ओपन 2026 फाइनल मुकाबला (सोशल मीडिया)

यूएस ओपन 2026 फाइनल का समय

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक महिला फाइनल 12 सितंबर को शाम 4 बजे ET और पुरुष फाइनल 13 सितंबर को दोपहर 2 बजे ईस्टर्न टाइम से शुरू होगा. पुरुष फाइनल से पहले ABC पर दोपहर 1 बजे प्रीव्यू और ESPN डिपोर्ट्स पर 1:30 बजे स्पैनिश प्री-शो होगा.

यूएस ओपन 2026 लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

फैंस ईएसपीएन ऐप और ESPN के यूएस ओपन स्ट्रीमिंग हब पर मुकाबले देख सकेंगे. ESPN अनलिमिटेड सब्सक्राइबर्स को सभी 16 कोर्ट के मैच देखने की सुविधा मिलेगी. मल्टीव्यू के जरिए मोबाइल और कनेक्टेड टीवी पर एक साथ चार मैच देखे जा सकते हैं. Disney+ subscribers को दिन 1 के चुनिंदा मुकाबले भी ऐप के जरिए उपलब्ध होंगे.


यूएस ओपन 2026 फाइनल स्टेडियम (एक्स)

इसे भी पढ़े- Kranti Gaud gender controversy: क्रांति गौड़ पर कथित जेंडर कमेंट का VIDEO वायरल

क्या है यूएस ओपन रेडजोन?

ESPN पहली बार यूएस ओपन के शुरुआती दौर में रेड जोन कवरेज पेश कर रहा है. यह 30 अगस्त से 4 सितंबर तक 16 कोर्ट के एक्शन को तेजी से एक स्क्रीन पर दिखाएगा और ESPN अनलिमिटेड सब्सक्राइबर्स के लिए ESPN ऐप पर उपलब्ध रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >