US Open 2025: इधर देखा फिर उधर मुंह…, अल्काराज की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप का अजीबो गरीब रिएक्शन वायरल

Donald Trumps reaction on Carlos Alcaraz US Open 2025 Title: रविवार को यूएस ओपन 2025 में कार्लोस अल्काराज ने यानिक सिनर को 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराकर शानदार खेल दिखाया. इस मैच को देखने के लिए डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे, लेकिन जैसे ही अल्काराज की जीत हुई, उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Donald Trumps reaction on Carlos Alcaraz US Open 2025 Title: कार्लोस अल्काराज ने यानिक सिनर को 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराकर रविवार को यूएस ओपन पुरुष खिताब अपने नाम किया. इस मैच को देखने के लिए यूएसए के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे. प्रेसिडेंट ट्रंप आर्थर ऐश स्टेडियम में एक स्पॉन्सर के सुइट में बैठे थे और फाइनल के दौरान जब वे जंबोट्रॉन पर दिखाई दिए, तो उन्हें हूटिंग और तालियों का मिला-जुला रिएक्शन मिला. अल्काराज बनाम सिनर मैच की शुरुआत ट्रंप की वजह से करीब आधे घंटे देरी से हुई, क्योंकि हजारों फैंस बाहर लंबी लाइनों में खड़े थे. सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए थे क्योंकि टूर्नामेंट में एक सिटिंग प्रेसिडेंट मौजूद थे. यह मौका 2000 में बिल क्लिंटन के बाद पहली बार आया था. हालांकि जैसे ही मैच खत्म हुआ डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन वायरल हो गया. 

दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेनिश खिलाड़ी अल्काराज ने अपना दूसरा यूएस ओपन खिताब जीता. इससे पहले उन्होंने 2022 में इसे अपने नाम किया था. इसके साथ ही उनके ग्रैंड स्लैम खिताबों की कुल संख्या छह हो गई. जहां एक ओर अल्काराज इस जीत का जश्न मना रहे थे, वहीं 79 वर्षीय ट्रंप का रवैया कुछ हद तक उपेक्षात्मक दिखाई दिया. उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. 

लोगों ने इस रिएक्शन पर भरपूर कमेंट किए. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मुझे नहीं लगता कि डोनाल्ड ट्रंप, कार्लोस अल्काराज की जीत से खुश हैं… शायद वे यानिक सिनर के लिए समर्थन कर रहे थे.” इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया. एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा, “ट्रंप खुश नहीं दिख रहे थे कि कार्लोस अल्काराज जीत गए.” उनके इस रिएक्शन पर लोगों की टिप्पणियों की भरमार हो गई है. 

एक यूजर ने लिखा कि शायद ट्रंप ने जानिक सिनर पर पैसे लगाए थे, लेकिन वह हार गए. मैं जानता हूं हारने के बाद लोग कैसा महसूस करते हैं.

एक यूजर ने लिखा कि ट्रंप खुश नह���ं हैं, क्योंकि एक स्पैनिश यह टूर्नामेंट जीत गया.

हालांकि यह केवल एक एंगल के कैमरे से लिया गया वीडियो था. सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रंप अल्काराज की जीत पर ताली बजाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ट्रम्प कार्लोस अल्काराज की जीत का जश्न मना रहे हैं. कार्लिटोस अमर रहें और स्पेन अमर रहे.

अल्काराज का छठा ग्रैंड स्लैम ताज

न्यूयॉर्क में कार्लोस अल्काराज ने विंबलडन 2025 फाइनल में यानिक सिनर से मिली हार का करारा हिसाब चुकता कर लिया. लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में दोनों के बीच मुकाबला हुआ, लेकिन इस बार जीत अल्काराज के नाम रही. सिर्फ 22 साल की उम्र में वह अपने करियर का छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं. इस तरह अल्काराज, महान टेनिस स्टार ब्योर्न बोर्ग के बाद इतने कम उम्र में छह ग्रैंड स्लैम अपने नाम करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. इसके साथ ही 2025 के चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अल्काराज और सिनर के बीच 2-2 की बराबरी हो गई है, जहाँ सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन जीता, वहीं अल्काराज ने फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन पर कब्जा जमाया.

ये भी पढ़ें:-

जो रूट के गिफ्ट से बच्चा हुआ इमोशनल, ENG vs SA मैच में शतक के बाद बिन मांगे पूरी की मुराद

IPL में क्रिस गेल का 66 गेंद में 175 रन का रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा? यूनिवर्स बॉस ने खुद बताया उन चार खिलाड़ियों का नाम

Asia Cup 2025: कौन सा बैट्समैन-बॉलर रन और विकेट में रहेगा टॉपर, दिनेश कार्तिक ने की भविष्यवाणी, इसको बताया सरप्राइज प्लेयर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >