Ind vs Ban: बांग्लादेश के जबरा फैन टाइगर रॉबी के साथ हाथापाई की खबरें झूठी, पुलिस ने किया सच्चाई का खुलासा

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेशी फैन टाइगर रॉबी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.पुलिस ने पुष्टि की है कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई थी.

Ind vs Ban: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश के जबरा फैन टाइगर रॉबी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. टाइगर ने आरोप लगाया कि पहले दिन लगभग 15 लोगों की भीड़ ने उन्हें बुरी तरह पीटा. हालांकि, मौके पर मौजूद यूपी पुलिस के एक अधिकारी ने टाइगर के इस दावे को खारिज किया.पुलिस का कहना है कि रॉबी डिहाइड्रेशन के कारण बेहोश हो गए थे, और उन पर कोई हमला नहीं हुआ था.

उसके बाद पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखकर सूचना साझा की

Also Read :Bihar Land Survey : भूमि सर्वेक्षण को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, CM नीतीश के मंत्री ने दूर किया कन्फ्यूजन

“दिनांक 27.09.2024 को कानपुर के ग्रीन पार्क में भारत बांग्लादेश के बीच चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान मीडिया सेंटर के सामने एक दर्शक जिनका नाम टाइगर बताया जा रहा है, उनकी तबियत अचानक से खराब हुई और वे वहीं अचानक से गिर गए,इसको देखते ही मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा वहां उपस्थित मेडिकल टीम के सहयोग से स्टेडियम में बने मेडिकल कैम्प में उपचार हेतु ले जाया गया। वहां उनका उपचार कराया गया वर्तमान में वह स्वस्थ और कुशल हैं.उनके साथ एक लाइजन ऑफिसर को भी लगाया गया है ताकि किसी भी असुविधा पर उन्हें तुरंत उपचार या अन्य सहयोग उपलब्ध कराया जा सके. उनके साथ मारपीट की घटना का होना नही पाया गया है “

बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय

इधर, बांग्लादेशी फैन का भी बयान सामने आया है.उन्होंने कहा, “मेरी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >