IND vs AFG T20I Series Stats: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया, जानें सीरीज के टॉप रिकॉर्ड्स

IND vs AFG T20I Stats 2026: भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान को T20I सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. इस सीरीज में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से तहलका मचाया, सबसे ज्यादा रन और छक्के जड़े. गेंदबाजी में नितीश कुमार रेड्डी छाए रहे. जानिए पूरी सीरीज के खास आंकड़े.

IND vs AFG T20I Stats 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का रोमांचक सफर खत्म हो गया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सीरीज के तीनों मुकाबले जीतकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए, जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई.

सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में भी भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों का भी दबदबा देखने को मिला. हालांकि, आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक शर्मा के नाम की रही. उन्होंने बल्ले से कई रिकॉर्ड तो बनाए ही, पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए.

अभिषेक शर्मा बने सीरीज के टॉप रन स्कोरर

तीन मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भारत के अभिषेक शर्मा रहे. उन्होंने तीनों मुकाबलों की तीन पारियों में 229 रन बनाए. उनका औसत 76.33 और स्ट्राइक रेट 269.41 रहा. अभिषेक ने पूरी सीरीज में 18 चौके और 22 छक्के लगाए.

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट
अभिषेक शर्मा3322976.33269.41
संजू सैमसन3311739.00180.00
अजमतुल्लाह उमरजई339246.00137.31
ईशान किशन339045.00140.63
इब्राहिम जादरान337324.33123.73

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के संजू सैमसन रहे, जिन्होंने तीन मैचों में 117 रन बनाए. उनका औसत 39 और स्ट्राइक रेट 180 का रहा. अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई 92 रन के साथ तीसरे, ईशान किशन 90 रन के साथ चौथे और इब्राहिम जादरान 73 रन के साथ पांचवें स्थान पर रहे.

सबसे बड़ी पारी भी अभिषेक शर्मा के नाम

सीरीज की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी अभिषेक शर्मा ने खेली. उन्होंने तीसरे टी20 में सिर्फ 34 गेंदों में 108 रन ठोक दिए. इस पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 317.65 रहा. सबसे बड़ी पारियों की सूची में अभिषेक की 82 रन की पारी भी दूसरे नंबर पर है, जो उन्होंने 32 गेंदों में बनाई थी. अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई 64 रन के साथ तीसरे और संजू सैमसन 57 रन के साथ चौथे स्थान पर रहे.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

22 छक्कों के साथ अभिषेक सबसे आगे

छक्कों की बात करें तो इस मामले में भी अभिषेक शर्मा बाकी बल्लेबाजों से काफी आगे रहे. उन्होंने तीन मैचों में 22 छक्के लगाए. दूसरे नंबर पर संजू सैमसन रहे, जिनके बल्ले से 8 छक्के निकले. अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई ने 5 छक्के लगाए, जबकि ईशान किशन और मोहम्मद नबी के खाते में 3-3 छक्के रहे.

बल्लेबाजमैचपारीरनछक्के
अभिषेक शर्मा3322922
संजू सैमसन331178
अजमतुल्लाह उमरजई33925
ईशान किशन33903
मोहम्मद नबी33613

नितीश कुमार रेड्डी बने टॉप विकेटटेकर

गेंदबाजी में भारत के नितीश कुमार रेड्डी सबसे आगे रहे. उन्होंने तीन मैचों में 9 ओवर गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए. उनका गेंदबाजी औसत 13.17 रहा.

गेंदबाजमैचओवरविकेटऔसत
नितीश कुमार रेड्डी39.0613.17
अर्शदीप सिंह28.0510.80
अक्षर पटेल311.0416.00
रवि बिश्नोई27.1414.50
राशिद खान311.3428.25

अर्शदीप सिंह ने सिर्फ दो मैचों में 5 विकेट लिए और इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे. अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई के नाम 4-4 विकेट रहे, जबकि अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने भी सीरीज में 4 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket League: आखिर कौन है दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग? कितने नंबर पर है IPL, देखें टॉप-10 की लिस्ट

अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी सबसे प्रभावी

सीरीज में एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अर्शदीप सिंह और नितीश कुमार रेड्डी ने तीन-तीन विकेट लिए. अर्शदीप ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक मुकाबले में 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके. उनकी इकॉनमी 4.75 रही.

गेंदबाजओवररनविकेटबेस्ट
अर्शदीप सिंह41933/19
नितीश कुमार रेड्डी32433/24
नितीश कुमार रेड्डी42533/25
रवि बिश्नोई3.12633/26
राशिद खान3.53633/36

नितीश ने भी सीरीज में दो बार 3 विकेट लिए. उन्होंने एक स्पेल में 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट और दूसरे मुकाबले में 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. रवि बिश्नोई ने 3.1 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि राशिद खान ने भारत के खिलाफ 3.5 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट झटके.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd T20: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >