‘हार के डर से मत खेलो’, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर का खास मैसेज

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम को निडर होकर खेलने का मंत्र दिया है. इंग्लैंड दौरे की हार से सीखकर टीम मजबूत हुई है, और अब अय्यर का लक्ष्य खिलाड़ियों को बाहरी आलोचनाओं से ऊपर उठकर प्रदर्शन करना है.

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत पाने के बावजूद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि उनकी टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले अय्यर ने खिलाड़ियों से निडर होकर खेलने और बाहरी आलोचनाओं को नजरअंदाज करने की अपील की. उनका कहना है कि मुश्किल दौर ने टीम को और मजबूत और एकजुट बनाया है.

'हार के डर के लिए कोई जगह नहीं'

पहले टी20 मैच से पहले अय्यर ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को असफलता के डर से नहीं खेलना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों को हार या असफलता से डरना चाहिए. जब आपके मन में डर होता है तो आप खुद को बचाने के लिए खेलते हैं. लेकिन जब डर नहीं होता, तब आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हो.

इंग्लैंड दौरे से मिली सीख

अय्यर ने माना कि इंग्लैंड का दौरा भारतीय टीम के लिए कठिन रहा, लेकिन उससे कई अहम सीख भी मिलीं. उन्होंने कहा कि टीम ने अपनी कमजोरियों को पहचाना है और अब उन क्षेत्रों में सुधार करने पर ध्यान दिया जा रहा है. इंग्लैंड में हमारा समय मुश्किल रहा, लेकिन उससे कई सकारात्मक बातें भी सामने आईं. हमें समझ आया कि एक टीम के रूप में आगे बढ़ने के लिए किस तरह की मानसिकता और तैयारी की जरूरत है.

आलोचनाओं पर नहीं, प्रदर्शन पर करना होगा फोकस

भारतीय कप्तान ने कहा कि खिलाड़ियों को इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि बाहर लोग क्या कह रहे हैं. हमें इस बात के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए कि बाहर लोग क्या कह रहे हैं. जितना अच्छा क्रिकेट हम खेलेंगे और एक टीम के रूप में जितना बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उतना ही हमारे लिए अच्छा होगा.

जिम्बाब्वे में चुनौती आसान नहीं

31 वर्षीय कप्तान ने माना कि इंग्लैंड से सीधे जिम्बाब्वे पहुंचकर सिर्फ एक अभ्यास सत्र के बाद मैच खेलना चुनौतीपूर्ण है. हालांकि उन्होंने इसे खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का मौका भी बताया. हम कल यहां पहुंचे, आज अभ्यास किया और कल मैच है. यह चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन अगर आप ऐसी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो खुद पर गर्व महसूस होता है.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले अय्यर?

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भले ही उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा हो, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर को युवा बल्लेबाज की प्रतिभा और सीखने की क्षमता पर पूरा भरोसा है. अय्यर का मानना है कि इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के अनुभव से वैभव पहले से अधिक परिपक्व और बेहतर खिलाड़ी बनकर उभरेंगे.

जहां वैभव से गलती हुई होगी, उसने उसे जरूर सुधारा होगा. मुझे व्यक्तिगत रूप से उसे ज्यादा सलाह देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने भरोसा जताया कि युवा खिलाड़ी अपने अनुभवों से सीखकर जिम्बाब्वे दौरे में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा.

जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं ले रहे अय्यर

अय्यर ने मेजबान जिम्बाब्वे की भी तारीफ की और कहा कि उनकी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं, उनकी टीम अच्छी है और उनका लाइनअप मजबूत है. उनके कुछ खिलाड़ी आईपीएल खेल चुके हैं, इसलिए उनके पास काफी अनुभव है.

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-जिम्बाब्वे का पहला टी20?


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >