बर्थडे स्पेशल: पहले थे सैनिक, फिर बने क्रिकेटर; शेल्डन कॉटरेल के विकेट सेलिब्रेशन की कहानी है खास

शेल्डन कॉटरेल, वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज, आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट की दुनिया में अपने अनूठे सैन्य सलामी वाले अंदाज के लिए मशहूर कॉटरेल, जमैका डिफेंस फोर्स के सैनिक रह चुके हैं. जानिए उनके प्रेरणादायक सफर की कहानी.

Sheldon Cottrell Birthday Special: वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 19 अगस्त 1989 को किंग्स्टन, जमैका में हुआ था. क्रिकेट के मैदान पर विकेट लेने के बाद सैनिकों की तरह कदमताल और सलामी देने के अपने अनोखे अंदाज के लिए कॉटरेल ने अलग पहचान बनाई.

क्रिकेट में हर गेंदबाज विकेट लेने के बाद अपने अंदाज में जश्न मनाता है, लेकिन कॉटरेल का सेलिब्रेशन बिल्कुल अलग था. विकेट मिलते ही वह सैनिकों की तरह कदमताल करते, रुकते और सलामी देते थे. इसके बाद दोनों हाथ ऊपर उठाकर आसमान की ओर देखते थे. कुछ ही सेकंड का यह जश्न देखते ही देखते उनकी पहचान बन गया.

पहले सैनिक, फिर बने क्रिकेटर

कॉटरेल के इस खास जश्न के पीछे उनकी जिंदगी की कहानी थी. क्रिकेटर बनने से पहले वह जमैका डिफेंस फोर्स में काम कर चुके थे. सेना के प्रति सम्मान जताने के लिए उन्होंने अपने विकेट सेलिब्रेशन में सैन्य सलामी को शामिल किया था.

2011 में जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच किंग्स्टन में वनडे मुकाबला खेला गया था, तब कॉटरेल स्टेडियम की सुरक्षा में तैनात सैनिकों में शामिल थे. इसके करीब दो साल बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. शुरुआती करियर में उन्हें कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े. टीम से बाहर होने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मेहनत जारी रखी और 2017-18 के दौरान अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम; सलमान आगा संभालेंगे कमान

2019 विश्व कप में मिली असली पहचान

कॉटरेल के करियर का सबसे यादगार दौर 2019 विश्व कप रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में नौ मुकाबले खेले और 12 विकेट चटकाए. वह वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने मैच के शुरुआती ओवर में ही दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया था. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में उनका एक हाथ से दौड़ते हुए शानदार कैच भी काफी चर्चा में रहा.

आईपीएल में नहीं चला जादू

कॉटरेल को आईपीएल में पंजाब किंग्स ने बड़ी रकम में खरीदा था. उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह लीग में अपनी छाप नहीं छोड़ सके. एक सीजन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनकी मौजूदगी धीरे-धीरे कम होती चली गई. वेस्टइंडीज के लिए कॉटरेल ने 2 टेस्ट, 38 वनडे और 45 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. उनके नाम टेस्ट में 2, वनडे में 52 और टी20 में 52 विकेट हैं.

ये भी पढ़ें: गॉल टेस्ट में श्रीलंका पर हार का खतरा, चौथे दिन 4 विकेट गंवाकर बनाए 84 रन; भारत जीत से 6 विकेट दूर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >