सलमान-रिजवान की गलती से पाकिस्तान ने गंवाया विकेट का मौका, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की फील्डिंग ने सबको निराश किया. 62वें ओवर में कप्तान और विकेटकीपर ने मिलकर एक आसान रन आउट का मौका गंवा दिया, जिसका फायदा इंग्लैंड के बल्लेबाज ने उठाया.

Pak vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान की खराब फील्डिंग एक बार फिर चर्चा में रही. टीम के खिलाड़ियों ने कई मौकों पर ऐसी गलतियां कीं, जिन्हें देखकर क्रिकेट फैंस भी हैरान रह गए. सबसे ज्यादा चर्चा 62वें ओवर में हुए उस वाकये की रही, जब कप्तान सलमान अली आगा और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने मिलकर इंग्लैंड के बल्लेबाज डैन लॉरेंस को आसान जीवनदान दे दिया.

हाथ आया विकेट, लेकिन चूक गया पाकिस्तान

इंग्लैंड की पारी के 62वें ओवर की आखिरी गेंद पर उस्मान ने डैन लॉरेंस को फुलटॉस गेंद डाली. बल्लेबाज आगे निकलकर शॉट खेलने की कोशिश में थे, लेकिन गेंद उनके पैड से टकराकर स्लिप की दिशा में चली गई. लॉरेंस उस समय अपनी क्रीज से काफी बाहर थे. ऐसे में पाकिस्तान के पास उन्हें रन आउट करने का शानदार मौका था. गेंद कप्तान सलमान अली आगा के पास पहुंच चुकी थी और विकेटकीपर रिजवान भी स्टंप्स के बेहद करीब थे. अगर दोनों में से कोई भी खिलाड़ी तुरंत गेंद उठाकर स्टंप पर मार देता, तो लॉरेंस का वापस क्रीज में पहुंचना मुश्किल था.

लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ी विकेट लेने के बजाय एलबीडब्ल्यू की अपील में उलझे रहे. कुछ सेकंड बाद सलमान को रन आउट का मौका नजर आया और उन्होंने गेंद स्टंप पर मारने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ी में गेंद रिजवान को ही जा लगी. इस तरह पाकिस्तान ने एक बेहद आसान विकेट का मौका गंवा दिया.

जीवनदान का लॉरेंस ने उठाया पूरा फायदा

पाकिस्तान की इस चूक का फायदा डैन लॉरेंस ने जमकर उठाया. जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला और दोनों के बीच 120 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. पाकिस्तान के लिए यह गलती इसलिए भी भारी साबित हुई क्योंकि उस समय इंग्लैंड लगातार मजबूत स्थिति में पहुंच रहा था. एक विकेट मिलने से पाकिस्तानी टीम दबाव बना सकती थी, लेकिन खराब फील्डिंग ने उसे उल्टा नुकसान पहुंचाया.

Also Read: DPL Viral Girl: मेधावी बिधूड़ी का ‘6-7’ सेलिब्रेशन हुआ वायरल, विकेट के साथ जीता फैंस का दिल

फील्डिंग बनी पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता

पूरे दूसरे दिन पाकिस्तान की फील्डिंग उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही. गेंद रोकने से लेकर कैच और रन आउट के मौकों तक टीम कई बार सुस्त नजर आई. मैदान पर छोटी-छोटी गलतियां लगातार होती रहीं और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया. दिन का खेल खत्म होने के बाद पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान ने भी टीम की फील्डिंग में सुधार की जरूरत मानी. उन्होंने माना कि मैदान पर टीम को ज्यादा प्रयास करने की जरूरत थी और इस प्रदर्शन के लिए कोई बहाना नहीं बनाया जा सकता.

इंग्लैंड की पाकिस्तान पर बड़ी बढ़त

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 366 रन बना लिए थे. इस स्कोर के साथ मेजबान टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 195 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. पाकिस्तान के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड की बढ़त को सीमित करना है.

Also Read: IND vs SL: क्या कोलंबो टेस्ट में कुलदीप यादव की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका? जानिए क्यों टीम मैनेजमेंट सोच रही ऐसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >