श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, साई सुदर्शन हुए टेस्ट सीरीज से बाहर

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. इससे नंबर-3 पर टीम इंडिया को बड़ा विकल्प तलाशना होगा.

Ind vs Sl Test Series: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. जसप्रीत बुमराह के बाद अब युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भी चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. साई को पैर के अंगूठे में चोट लगी थी और इसी वजह से वह टीम के साथ श्रीलंका रवाना नहीं हो पाए थे.

दोनों टेस्ट नहीं खेल पाएंगे

साई सुदर्शन फिलहाल बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे. उम्मीद थी कि वह फिट होकर 8 अगस्त के आसपास टीम से जुड़ सकते हैं और 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है और अब वह दोनों टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

नंबर-3 का खोजना होगा विकल्प

साई सुदर्शन का बाहर होना भारत के लिए इसलिए भी बड़ा झटका है क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर-3 की जिम्मेदारी के लिए तैयार किया था. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें इस नंबर पर मौका मिला था. चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद से नंबर-3 पर भारत लगातार विकल्प तलाश रहा है.

Also Read: 15 साल की उम्र में ये हिम्मत होना बड़ी बात... वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में बोले शिखर धवन

पडिक्कल को मिल सकता है मौका

अब साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग-11 में जगह मिलने की संभावना बढ़ गई है. टीम इंडिया पहले ही बुमराह के बाहर होने से परेशान है और अब साई के रूप में एक और अहम खिलाड़ी का नुकसान हुआ है. भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. ऐसे में सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को अपनी रणनीति में एक बार फिर बदलाव करना पड़ सकता है.

Also Read: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले भारत के 'टॉप-3' दिग्गज, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >