IND vs NZ: रोहित-विराट के नाम से क्यों डर रहा न्यूजीलैंड? सैंटनर बोले- ‘इस बार ऐसा नहीं होने देंगे’

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने बताया कि दोनों भारतीय बल्लेबाजों का अनुभव कीवी टीम के लिए कैसे एक चुनौती है.

Santner on Rohit Sharma Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें जब इस साल के अंत में आमने-सामने होंगी, तो मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें दो दिग्गजों पर रहेंगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली भले ही अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में दोनों का अनुभव और रिकॉर्ड कीवी टीम के लिए बड़ी चुनौती है. यही वजह है कि न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर भी इन दोनों बल्लेबाजों को लेकर सतर्क हैं. उन्होंने साफ संकेत दिया है कि इस बार वह पिछली कहानी दोहराना नहीं चाहते.

रोहित-विराट के रिकॉर्ड से क्यों परेशान है न्यूजीलैंड?

रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय से वनडे क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं. न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भी दोनों ने कई बार शानदार बल्लेबाजी की है. सैंटनर जानते हैं कि अगर इन दोनों में से किसी एक को शुरुआत में लय मिल गई, तो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

सैंटनर ने दोनों भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि वे लंबे समय से वनडे क्रिकेट के मास्टर रहे हैं और न्यूजीलैंड की कुछ पिचों पर भी खूब रन बनाए हैं. हालांकि, कीवी कप्तान की उम्मीद है कि इस बार परिस्थितियां अलग होंगी और भारत के इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों को पहले जैसा फायदा नहीं मिलेगा.

न्यूजीलैंड के लिए अहम है वनडे सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर 2026 से शुरू होगी. सीरीज का पहला मुकाबला नेपियर में खेला जाएगा, जबकि पांचवां और आखिरी वनडे 15 नवंबर को खेला जाएगा. सैंटनर के लिए यह सीरीज सिर्फ भारत के खिलाफ एक और द्विपक्षीय मुकाबला नहीं है. न्यूजीलैंड की टीम इसे 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण मान रही है. इस दौरान टीम अपने खिलाड़ियों और सही संयोजन को परखने की कोशिश करेगी.

भारत बनाम न्यूजीलैंड 2026: पूरा कार्यक्रम

तारीखमैचस्थानसमय (IST)
22 अक्टूबर 2026पहला टी20Iहेगली ओवल, क्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजे
24 अक्टूबर 2026दूसरा टी20Iहेगली ओवल, क्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजे
27 अक्टूबर 2026तीसरा टी20Iस्काई स्टेडियम, वेलिंगटनदोपहर 12:30 बजे
30 अक्टूबर 2026चौथा टी20Iईडन पार्क, ऑकलैंडदोपहर 12:30 बजे
1 नवंबर 2026पांचवां टी20Iसेडन पार्क, हैमिल्टनदोपहर 12:30 बजे
4 नवंबर 2026पहला वनडेईडन पार्क, ऑकलैंडसुबह 7:30 बजे
7 नवंबर 2026दूसरा वनडेस्काई स्टेडियम, वेलिंगटनसुबह 7:30 बजे
10 नवंबर 2026तीसरा वनडेसेडन पार्क, हैमिल्टनसुबह 7:30 बजे
13 नवंबर 2026चौथा वनडेबे ओवल, माउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
15 नवंबर 2026पांचवां वनडेबे ओवल, माउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
19–23 नवंबर 2026पहला टेस्टबेसिन रिजर्व, वेलिंगटनसुबह 3:30 बजे
27 नवंबर–1 दिसंबर 2026दूसरा टेस्टहेगली ओवल, क्राइस्टचर्चसुबह 3:30 बजे

ये भी पढ़ें: Devdutt Padikkal: टेस्ट टीम में वापसी पर बोले पडिक्कल, कहा-‘मौका आसानी से नहीं मिलता, खुद को तैयार रखना जरूरी था’

भारत की नई टेस्ट टीम पर भी सैंटनर की नजर

वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड के लिए चुनौती होंगे, लेकिन टेस्ट सीरीज में भारत की नई टीम पर भी सैंटनर की नजर रहेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछली टेस्ट सीरीज 2024 में भारत में हुई थी, जहां न्यूजीलैंड ने 3-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. उस सीरीज में सैंटनर न्यूजीलैंड की जीत के सबसे बड़े नायकों में से एक रहे थे. पुणे टेस्ट में सैंटनर ने भारतीय बल्लेबाजों को अपनी स्पिन से खासा परेशान किया था. उन्होंने मैच में कुल 13 विकेट लिए थे, जिसमें पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 6 विकेट शामिल थे.

अब जब दोनों टीमें न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी, सैंटनर का मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों के सामने परिस्थितियों की अलग चुनौती होगी. न्यूजीलैंड में गेंद के मूवमेंट और स्विंग को देखते हुए भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआत में काफी सावधानी बरतनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: Kumar Kushagra Celebration: दलीप ट्रॉफी फाइनल में कुशाग्र का शतक, खास अंदाज में मनाया सेंचुरी का जश्न; VIDEO वायरल

‘बल्लेबाजों को कभी आग से आग लड़ानी होगी’

न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में टेस्ट क्रिकेट खेलने के तरीके पर भी सैंटनर ने अपनी राय रखी. उनके मुताबिक बल्लेबाजों को यह समझना होगा कि कब आक्रामक होकर गेंदबाजों पर दबाव बनाना है और कब नई गेंद को संभालकर खेलना है.

सैंटनर का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में हर समय एक ही अंदाज से बल्लेबाजी नहीं की जा सकती. बल्लेबाजों को परिस्थितियों के हिसाब से अपना खेल बदलना होगा. खास तौर पर नई गेंद के खिलाफ कुछ समय टिककर खेलने और उसके बाद रन बनाने की कोशिश करना अहम होगा.

ये भी पढ़ें: 28 साल बाद फिर एक दिन में दो देशों में उतरेंगी भारत की दो टीमें? फैंस को मिलेगा डबल क्रिकेट का रोमांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >