ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

ऋषभ पंत ने विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बनकर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गॉल टेस्ट की पहली पारी में लगाए एक छक्के ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई. यह रिकॉर्ड पंत को दिग्गजों की सूची में खास स्थान दिलाता है.

Rishabh Pant New Record : ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में भले ही बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन अपनी 39 रन की पारी के दौरान उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से आगे पहुंचा दिया. श्रीलंका के खिलाफ एक छक्का लगाते ही पंत विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए है.

एक छक्के से बनाया रिकॉर्ड

गॉल टेस्ट की पहली पारी में पंत ने 62 गेंदों पर 39 रन बनाए. उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा. हालांकि, वह अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा सके, लेकिन उनका यह एक छक्का रिकॉर्ड के लिहाज से बेहद खास रहा. पंत के नाम अब विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर 57 छक्के हो गए हैं. उन्होंने गिलक्रिस्ट के 56 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इस सूची में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 37 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

विदेशी धरती पर टेस्ट छक्कों में भी पंत दूसरे नंबर पर

पंत की यह उपलब्धि सिर्फ विकेटकीपरों तक सीमित नहीं है. विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी वह अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस सूची में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 69 छक्कों के साथ सबसे आगे हैं. पंत 57 छक्कों के साथ दूसरे और एडम गिलक्रिस्ट 56 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 51 और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस 45 छक्कों के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं.

Also Read: आखिर कैसे गॉल में श्रीलंका के खिलाफ सबसे सफल स्पिनर बने मानव सुथार? खुद बताई कामयाबी की वजह

पडिक्कल के साथ पंत ने जोड़े 71 रन

गॉल टेस्ट की पहली पारी में पंत ने देवदत्त पडिक्कल के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन की अहम साझेदारी की. पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए और भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. इससे पहले पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 162 रन जोड़े थे. राहुल ने 82 रन की पारी खेली. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 32 और कप्तान शुभमन गिल ने 16 रन बनाए. भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने दबाव में नजर आई और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए.

Also Read: आयुष शेट्टी ने विश्व चैंपियन चीन के शी यू ची को दी मात, सिंधु भी राउंड-32 में पहुंचीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >