कोरोना प्रभावित देश के एमेच्योर क्लबों को दान करेंगे रोनाल्डो और उनके साथी...

रोनाल्डो और उनके साथियों ने कोरोना वायरस के कारण बुरी तरह प्रभावित देश के एमेच्योर फुटबॉल की मदद के लिए यूरो 2020 फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने पर मिलने वाले बोनस की आधी धनराशि दान करेंगे

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पुर्तगाल के उनके साथियों ने कोरोना वायरस के कारण बुरी तरह प्रभावित देश के एमेच्योर फुटबॉल की मदद के लिए यूरो 2020 फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने पर मिलने वाले बोनस की आधी धनराशि दान करने का फैसला किया है. पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को कहा कि यह धनराशि एमेच्योर क्लबों की मदद के लिए दी जाएगी. उसे इसके लिए गठित कोष में जमा धनराशि के 51 लाख डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. महासंघ ने पिछले सप्ताह पहले ही निलंबित कर दिए गए एमेच्योर सत्र को तुरंत प्रभाव से समाप्त करने का फैसला किया था.

पेशेवर फुटबॉल की वापसी पर कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन महासंघ के अध्यक्ष ने मार्च में कहा था कि वह सत्र पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पुर्तगाल ने यूरो 2016 में मेजबान फ्रांस को हराकर खिताब जीता था लेकिन रोनाल्डो और उनके साथियों ने अपने खिताब के बचाव के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण यह टूर्नामेंट 2021 तक स्थगित कर दिया गया है.

गौरतलब है कि इससे पहले बंग्लादेश के खिलाड़ीयों ने भी कोविड- 19 मदद के लिए भी आगे आए थे और अपनी आधी सैलरी पीड़ित परिवारों की मदद लिए अपनी आधी सैलरी दान करने का फैसला किया था. कोरोना के कारण अभी सभी जगहों पर खेल बंद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >