मेस्सी को विश्राम,फिर भी एल साल्वाडोर से जीता अर्जेंटीना

वाशिंगटन : अर्जेंटीना ने अपने सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी को विश्राम दिया लेकिन इसके बावजूद वह मैत्री फुटबाल मैच में एल साल्वाडोर को 2-0 से हराने में सफल रहा. इवेर बानेगा ने खेल के 54वें मिनट में पहला गोल किया जबकि फैड्रिको मैनकुएलो ने अंतिम सीटी बजने से तीन मिनट पहले अर्जेंटीना को 2-0 से आगे […]

वाशिंगटन : अर्जेंटीना ने अपने सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी को विश्राम दिया लेकिन इसके बावजूद वह मैत्री फुटबाल मैच में एल साल्वाडोर को 2-0 से हराने में सफल रहा. इवेर बानेगा ने खेल के 54वें मिनट में पहला गोल किया जबकि फैड्रिको मैनकुएलो ने अंतिम सीटी बजने से तीन मिनट पहले अर्जेंटीना को 2-0 से आगे किया.

अर्जेंटीना के फुटबाल अधिकारियों के अनुसार मेस्सी की चोट गंभीर नहीं है. पिछले रविवार को बार्सिलोना की रीयाल मैड्रिड पर 2-1 से जीत में उनके दायें पांव पर चोट लग गयी थी. उन्होंने गुरुवार को वाशिंगटन में टीम के साथ अभ्यास नहीं किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >