विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सिंधू ने किया पदक पक्का

ग्वांग्झू (चीन): उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू आज यहां स्थानीय दावेदार चीन की शिझियान वैंग को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ इतिहास रचते हुए विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पदक सुनिश्चित करने वाली पहली भारतीय महिला एकल खिलाड़ी बनी.पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रही 10वीं वरीय सिंधू को […]

ग्वांग्झू (चीन): उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू आज यहां स्थानीय दावेदार चीन की शिझियान वैंग को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ इतिहास रचते हुए विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पदक सुनिश्चित करने वाली पहली भारतीय महिला एकल खिलाड़ी बनी.पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रही 10वीं वरीय सिंधू को दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी और सातवीं वरीय वैंग के खिलाफ अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी. भारतीय खिलाड़ी ने 55 मिनट में अपने से अधिक अनुभवी वैंग को 21 . 18, 21 . 17 से हराया.

दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू सेमीफाइनल में थाईलैंड की रतचानोक इनतानोन और स्पेन की कैरोलिना मारिन के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी.इससे पहले एकल वर्ग में भारत के लिए एकमात्र पदक प्रकाश पादुकोण ने 1983 में कोपेनहेगन में पुरुष एकल में जीता था. ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने 2011 में पिछली विश्व चैम्पियनशिप में भारत को कांस्य पदक दिलाया था.

वैंग के खिलाफ सिंधू आज काफी हद तक अपने स्मैश पर निर्भर रही जबकि उन्होंने 19 विनर भी लगाए. भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआत से ही मैच में दबदबा बनाए रखा. पहले गेम में 3 . 3 की बराबरी के बाद सिंधू ने 6 . 3 की बढ़त बनाई जिसे उन्होंने जल्द ही 13 . 8 तक पहुंचा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >