नीलाम होगा सानिया का रैकेट

नयी दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने हस्ताक्षर वाला रैकेट एथिकल टरीटमेंट आफ एनिमल्स ( पेटा ) को नीलामी के लिये दिया है जिससे मिलने वाली धनराशि का प्रयोग उन जानवरों की भलाई के लिये किया जायेगा जिनका इस्तेमाल पैसे की कमाई के लिये किया जाता है. रैकेट की नीलामी वेबसाइट ईबे डाट […]

नयी दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने हस्ताक्षर वाला रैकेट एथिकल टरीटमेंट आफ एनिमल्स ( पेटा ) को नीलामी के लिये दिया है जिससे मिलने वाली धनराशि का प्रयोग उन जानवरों की भलाई के लिये किया जायेगा जिनका इस्तेमाल पैसे की कमाई के लिये किया जाता है.

रैकेट की नीलामी वेबसाइट ईबे डाट इन पर हो रही है. इससे होने वाली कमाई ‘ एनिमल राहत’ को दी जायेगी. सानिया ने कहा ,‘‘ मेरे टेनिस रैकेट की नीलामी से मिलने वाली धनराशि उन घोड़ों के लिये खर्च की जायेगी जो भारी गाड़ी खींचते हैं, उन बैलों पर खर्च होगी जो चीनी मिलों में काम करते हैं और उन गधों पर जो ईंट के भट्टो में काम करते हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >