मेसी ने की रिकार्ड की बराबरी, बार्सिलोना अंतिम 16 में

पेरिस : बार्सिलोना, बायर्न म्यूनिख, पेरिस सेंट जर्मेन और पोर्टो सभी टीमों ने बुधवार को चैंपियन्स लीग फुटबॉल के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया है. इस मैच के बाद लियोनेल मेसी ने एक और व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल कर ली है. मेसी के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने अजेक्स को 2-0 से हराया. […]

पेरिस : बार्सिलोना, बायर्न म्यूनिख, पेरिस सेंट जर्मेन और पोर्टो सभी टीमों ने बुधवार को चैंपियन्स लीग फुटबॉल के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया है. इस मैच के बाद लियोनेल मेसी ने एक और व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल कर ली है.

मेसी के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने अजेक्स को 2-0 से हराया. मेसी ने इस तरह से टूर्नामेंट में 71 गोल करने के राउल के रिकार्ड की बराबरी की. बायर्न ने रोमा को 2-0 से, पेरिस सेंट जर्मेन ने एपीओईएल को 1-0 से और पोर्टो ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से हराया. मौजूदा चैंपियन रीयाल मैड्रिड और बोरुसिया डोर्टमंड ने मंगलवार को ही अंतिम 16 में अपनी जगह सुनिश्चित कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >