टेनिस ऑस्ट्रेलिया के नये निदेशक बने राफ्टर

सिडनी : दो बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी पैट राफ्टर को आज टेनिस ऑस्ट्रेलिया का नया निदेशक (परफार्मेंस) चुना गया है. ऑस्ट्रेलियाई टेनिस में यह सबसे दमदार ओहदा है. ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा डेविस कप कप्तान राफ्टर ने कहा, मैं इस चुनौती को लेकर उत्साहित हूं. सीखने के लिये बहुत […]

सिडनी : दो बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी पैट राफ्टर को आज टेनिस ऑस्ट्रेलिया का नया निदेशक (परफार्मेंस) चुना गया है.

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस में यह सबसे दमदार ओहदा है. ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा डेविस कप कप्तान राफ्टर ने कहा, मैं इस चुनौती को लेकर उत्साहित हूं. सीखने के लिये बहुत कुछ है और मैं काफी कुछ दे भी सकता हूं. उन्होंने कहा, इस भूमिका के लिये यह सही समय था. मैं रातोरात कोई चमत्कार नहीं करने जा रहा बल्कि काम के लिये अपना समय लूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >