मेस्सी चोटिल, पर बार्सिलोना ने विलारियाल को 2-1 से हराया

मैड्रिड : बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने ला लिगा टूर्नामेंट में मंगलवार को विलारियाल पर 2-1 की जीत हासिल की लेकिन मैच के दौरान उसके स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी चोटिल हो गये. सोमवार को ‘फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीतने वाले मेस्सी को मैच में पहले हाफ में उपचार करवाना पड़ा और उन्हें बायीं जांघ […]

मैड्रिड : बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने ला लिगा टूर्नामेंट में मंगलवार को विलारियाल पर 2-1 की जीत हासिल की लेकिन मैच के दौरान उसके स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी चोटिल हो गये.

सोमवार को ‘फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीतने वाले मेस्सी को मैच में पहले हाफ में उपचार करवाना पड़ा और उन्हें बायीं जांघ में समस्या हो रही थी. इसके कारण वह ब्रेक के बाद मैच में नहीं उतर सके और उनकी जगह ओयूस्माने डेम्बले को उतारना पड़ा.

बार्सिलोना के लिये एंटोइन ग्रिजमान ने छठे मिनट और आर्थर मेलो ने 15वें मिनट में गोल दागकर टीम को आगे कर दिया. इसके बाद विलारियाल के लिये एकमात्र गोल सांटी कार्जोला ने 44वें मिनट में किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >