कीनियाई मैराथन धाविका पर डोपिंग के लिये आठ साल का प्रतिबंध

नैरोबी : कीनियाई मैराथन धाविका सलोम बिवोट को दूसरी बार प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाये जाने के बाद आठ साल के लिये निलंबित कर दिया गया है. ‘एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट'(एआईयू) ने अपने बयान में कहा कि इस 36 वर्षीय धाविका को जून में साओ पाउलो अंतरराष्ट्रीय मैराथन के दौरान प्रतिबंधित एनाबोलिक स्टेरायड के […]

नैरोबी : कीनियाई मैराथन धाविका सलोम बिवोट को दूसरी बार प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाये जाने के बाद आठ साल के लिये निलंबित कर दिया गया है.

‘एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट'(एआईयू) ने अपने बयान में कहा कि इस 36 वर्षीय धाविका को जून में साओ पाउलो अंतरराष्ट्रीय मैराथन के दौरान प्रतिबंधित एनाबोलिक स्टेरायड के सेवन का दोषी पाया गया.

इससे पहले 2012 में भी उसका परीक्षण ‘पाजीटिव’ पाया गया था. तब उस पर दो साल का प्रतिबंध लगा था. वह कीनिया की तीसरी मैराथन धाविका है जिस पर डोपिंग के लिये लंबी अवधि का प्रतिबंध लगा है.

अन्य दो रियो ओलंपिक की चैंपियन जेमिमा समगोंग और लिलियन मोरा मारिता हैं. एआईयू इस साल अब तक कीनिया के दस प्रमुख एथलीटों को डोपिंग के लिये निलंबित या प्रतिबंधित कर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >