खेल मंत्री रिजिजू का स्टेडियमों और अकादमियों को हरा भरा बनाने का वादा

नयी दिल्ली : नये खेलमंत्री किरन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की सभी अकादमियां और स्टेडियम हरे भरे होंगे. कुछ दिन पहले खेलमंत्री बने रिजिजू ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अशोक का पौधा लगाया. उन्होंने कहा, यह लंबे अभियान की शुरुआत है. हम साइ स्टेडियमों […]

नयी दिल्ली : नये खेलमंत्री किरन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की सभी अकादमियां और स्टेडियम हरे भरे होंगे.

कुछ दिन पहले खेलमंत्री बने रिजिजू ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अशोक का पौधा लगाया. उन्होंने कहा, यह लंबे अभियान की शुरुआत है.

हम साइ स्टेडियमों और अकादमियों में कई पौधे लगायेंगे. हमारे सभी संस्थान पर्यावरण के अनुकूल होंगे. खेलमंत्री ने खिलाड़ियों से भी मुलाकात करके उनके प्रशिक्षण और सुविधाओं के बारे में पूछा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >