विराट टीम को झटका, आईपीएल से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

बेंगलुरू : दो मैच खेलने के बाद कंधे की चोट के शिकार रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज डेल स्टेन आईपीएल से बाहर हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी गेंदबाज को चोटिल नाथन कूल्टर नाइल की जगह टीम में शामिल किया गया था. आरसीबी के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने एक बयान में कहा, डेल […]

बेंगलुरू : दो मैच खेलने के बाद कंधे की चोट के शिकार रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज डेल स्टेन आईपीएल से बाहर हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी गेंदबाज को चोटिल नाथन कूल्टर नाइल की जगह टीम में शामिल किया गया था. आरसीबी के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने एक बयान में कहा, डेल स्टेन को आराम की सलाह दी गई है. वह आईपीएल के मौजूदा सत्र में आगे नहीं खेल सकेगा.

स्टेन दो साल बाद आईपीएल में लौटे थे और कोलकाता नाइट राइडर्स तथा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दो दो विकेट लिये. इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप को देखते हुए स्टेन कोई जोखिम नहीं लेना चाहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >