IPL : अश्विन पर लगा धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख का जुर्माना

नयी दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को हुए मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिये 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल ने एक बयान में कहा , यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का पहला अपराध था तो अश्विन पर […]

नयी दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को हुए मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिये 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है.

आईपीएल ने एक बयान में कहा , यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का पहला अपराध था तो अश्विन पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है. इससे पहले मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रायल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी जुर्माना लगाया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >