भ्रष्टाचार में फंसे जापान के ओलंपिक प्रमुख सुनेकाजू छोड़ेंगे पद

तोक्यो : भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे जापान ओलंपिक समिति के प्रमुख सुनेकाजू ताकेदा ने मंगलवार को कहा कि वह जून के बाद अपने पद से हट जाएंगे. ताकेदा ने कहा कि उनका कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है जिसके बाद वह आगे काम जारी नहीं रखेंगे. उन्होंने हालांकि एक बार फिर भ्रष्टाचार के […]

तोक्यो : भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे जापान ओलंपिक समिति के प्रमुख सुनेकाजू ताकेदा ने मंगलवार को कहा कि वह जून के बाद अपने पद से हट जाएंगे. ताकेदा ने कहा कि उनका कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है जिसके बाद वह आगे काम जारी नहीं रखेंगे.

उन्होंने हालांकि एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को नाकार दिया. ताकेदा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के शक्तिशाली सदस्य है और इसके विपणन आयोग के प्रमुख है. वह जापान ओलंपिक समिति के अध्यक्ष के तौर पर इसके सदस्य है.

उन्होंने कहा कि यह उनका खुद का फैसला है जो जापान ओलंपिक समिति के पक्ष में है. उन्होंने समिति की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा, मैं जोओसी के भविष्य को युवा पीढ़ी के हाथ में सौपना चाहूंगा जो इसे तोक्यों ओलंपिक 2020 तक लेकर जाये. जून में अपने कार्यकाल के अंत में मैं अध्यक्ष और समिति के सदस्य के पद से हट जाउंगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >