उत्तर कोरिया से हारकर महिला हैंडबाल टीम एशियाई खेलों से बाहर

जकार्ता : भारतीय महिला हैंडबाल टीम ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में मंगलवार को उत्तर कोरिया से 19-49 से हार कर 18वें एशियाई खेलों से बाहर हो गयी. टीम की यह लगातार चौथी हार थी. इससे पहले कजाखस्तान (19-36), दक्षिण कोरिया (18-45) और चीन (21-36) से भी भारतीय टीम को बड़े अंतर से हार […]

जकार्ता : भारतीय महिला हैंडबाल टीम ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में मंगलवार को उत्तर कोरिया से 19-49 से हार कर 18वें एशियाई खेलों से बाहर हो गयी.

टीम की यह लगातार चौथी हार थी. इससे पहले कजाखस्तान (19-36), दक्षिण कोरिया (18-45) और चीन (21-36) से भी भारतीय टीम को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था.

आज के मैच में भारतीय टीम पहले हॉफ में 10-23 से पिछड़ रही थी. दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच का अंतर और बढ़ गया जिसमें उत्तर कोरिया के 26 के मुकाबले भारतीय टीम 9 अंक ही बना सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >