चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी, CSK के नए हेड कोच के चयन को लेकर बैठक में लेंगे हिस्सा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चेन्नई पहुंच चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें नए हेड कोच की नियुक्ति पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. धोनी और कप्तान गायकवाड़ की भूमिका इसमें अहम होगी.

मंगलवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी चेन्नई पहुंचे. चेन्नई पहुंचते ही उनका ITC ग्रैंड चोला होटल में जोरदार स्वागत किया गया. बताया जा रहा है कि CSK की एक अहम बैठक इस सप्ताह होने वाली है, जिसमें धोनी के अलावा टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी शामिल हो सकते हैं. फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 से पहले नए हेड कोच की नियुक्ति को लेकर भी जल्द फैसला कर सकती है.

धोनी की होगी अहम भूमिका

चेन्नई सुपर किंग्स पिछले 18 साल से टीम के साथ जुड़े रहे स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद नए हेड कोच की तलाश में है. फ्लेमिंग ने इंग्लैंड के टेस्ट कोच की जिम्मेदारी संभालने के लिए CSK का साथ छोड़ा है. उनके कार्यकाल में चेन्नई ने पांच आईपीएल खिताब और दो चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी जीतीं. आईपीएल 2027 से पहले CSK अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी नए हेड कोच के तौर पर किसी विदेशी विशेषज्ञ को नियुक्त करने के पक्ष में है. नए कोच के चयन की प्रक्रिया में एमएस धोनी और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

इन नामों पर चल रही चर्चा

नए हेड कोच की रेस में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मॉर्केल के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं. दोनों का CSK से पुराना जुड़ाव भी रहा है. माइक हसी चेन्नई के लिए बतौर खिलाड़ी खेल चुके हैं और बाद में टीम के बल्लेबाजी कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं. वहीं एल्बी मॉर्केल भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं. ऐसे में दोनों को टीम की संस्कृति और काम करने के तरीके की अच्छी समझ है.

Also Read: प्रो गोविंदा लीग के ब्रांड एंबेसडर बने सूर्यकुमार यादव, बोले- देशभर में पहुंचेगी इस खेल की पहचान

बाइक चलाते दिखे थे माही

इससे पहले भी धोनी चेन्नई में नजर आ चुके हैं. हाल ही में उन्हें मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर बाइक चलाते हुए देखा गया था. धोनी को सर्किट पर KTM 390 Duke चलाते हुए देखा गया. सामने आए वीडियो और तस्वीरों में वह पिट लेन में लौटने से पहले सर्किट के कई चक्कर लगाते नजर आए थे. धोनी का बाइक प्रेम किसी से छिपा नहीं है और वह अक्सर अपनी अलग-अलग बाइक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं.

Also Read: ILT20 में खेलते दिखेंगे डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन, तीन साल के बाद स्टोइनिस की भी वापसी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >