लिटन दास बने नए ODI कप्तान, 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने वनडे टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास को सौंप दी है. 2027 आईसीसी वनडे विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है.

Litton Das New ODI Captain: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने वनडे टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास को सौंप दी है. 31 वर्षीय लिटन दास ने मेहदी हसन मिराज की जगह ली है. बोर्ड ने यह फैसला 2027 आईसीसी वनडे विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लिया है.

जिम्बाब्वे से हारने के बाद बदलाव

मिराज जून 2025 से टीम की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ 1-2 से वनडे सीरीज हारने के बाद बोर्ड ने नेतृत्व में बदलाव का फैसला किया. हालांकि, उनके कार्यकाल में बांग्लादेश ने 20 में से 10 वनडे मैच जीते और वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज भी अपने नाम की.

टी-20 के बाद वनडे की जिम्मेदारी

लिटन दास पहले से ही बांग्लादेश की टी20 टीम के कप्तान हैं और अब उन्हें वनडे टीम की जिम्मेदारी भी मिल गई है. उन्होंने अब तक 104 वनडे मुकाबलों में 2869 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 30.84 और स्ट्राइक रेट 85.51 रहा है. कप्तान के तौर पर वह पहले भी सात वनडे मैचों में टीम की अगुवाई कर चुके हैं, जिनमें तीन मुकाबलों में जीत मिली. इनमें 2022 में भारत के खिलाफ 2-1 की ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत भी शामिल है.

शांतो है टेस्ट टीम के कप्तान

BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल ने बताया कि बोर्ड ने अब तीनों प्रारूपों के लिए अलग-अलग कप्तान रखने के बजाय दो कप्तानों का मॉडल अपनाने का फैसला किया है. इसके तहत लिटन दास व्हाइट-बॉल (वनडे और टी20) टीम की कमान संभालेंगे, जबकि नजमुल हुसैन शांतो टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे. वहीं, तौहीद हृदय को व्हाइट-बॉल टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

2027 विश्व कप को लेकर फैसला

तमीम ने कहा कि मेहदी हसन मिराज ने कप्तान के रूप में अच्छा काम किया, लेकिन टीम को उनकी जरूरत एक बेहतर ऑलराउंडर के रूप में ज्यादा है. बोर्ड का मानना है कि कप्तानी का अतिरिक्त दबाव हटने से मिराज अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रदर्शन पर बेहतर तरीके से ध्यान दे सकेंगे. लिटन दास की नियुक्ति के साथ बांग्लादेश ने 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपनी नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है.

Also Read: 36 रन पर ऑल आउट से गाबा की जीत तक, रहाणे ने ऐसे लिखी इंडियन क्रिकेट की सबसे यादगार कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >