अपनी कप्तानी से खुश हैं बुमराह, टीम की तारीफ की; श्रेयस अय्यर ने माना तिलक ने बदला मैच

Jasprit Bumrah : पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराने के बाद जसप्रीत बुमराह ने टीम की जमकर तारीफ की और कहा कि हमने जो रणनीति बनाई वह सफल रही.

Jasprit Bumrah : मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पंजाब किंग्स पर जीत के बाद टीम की गेंदबाजी और तिलक वर्मा की पारी की जमकर तारीफ की. बुमराह ने कहा कि यह कप्तान के तौर पर उनकी शानदार शुरुआत रही. टीम ने दबाव में भी अच्छा खेल दिखाया. उन्होंने माना कि अंत में कुछ कैच छूटे लेकिन गेंदबाजों ने संयम बनाया रखा.

गेंद को सही लेंथ पर रखने की थी रणनीति

बुमराह ने मैच के बाद इंटरव्यू में कहा कि पिच पिछली बार की तुलना में ज्यादा सूखी थी, इसलिए गेंद को सही लेंथ पर रखने की रणनीति बनाई गई. बुमराह ने जीत का श्रेय तिलक वर्मा की पारी और शार्दूल ठाकुर की गेंदबाजी को दिया. उन्होंने कहा कि विकेट गिरने के बावजूद तिलक ने धैर्य बनाए रखा और टीम को जीत तक पहुंचाया. साथ ही विल जेक्स की छोटी लेकिन अहम योगदान की भी सराहना की. कप्तानी के अनुभव पर बुमराह ने कहा उन्होंने टेस्ट और टी20 में कप्तानी की है और अब इस भूमिका का पूरा आनंद ले रहे हैं.

हार से निराश थे श्रेयस अय्यर

आईपीएल की शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही पंजाब की टीम पिछले 5 पांच मैचों से जीत के लिए संघर्ष कर रही है. मुंबई में हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार को निराशा करने वाला बताया. उन्होंने हार के लिए किसी एक खिलाड़ी या पल को जिम्मेदार नहीं ठहराया. उन्होंने कहा कि मुकाबला शानदार रहा और तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, जिसकी वजह से पंजाब को हार मिली. अय्यर ने अजमतुल्लाह उमरजई की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी तेज बल्लेबाजी ने टीम का स्कोर 200 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया और कहा कि टीम अगले मुकाबले को लेकर उत्साहित है.

(इनपुट : मृणाल कुमार पांडेय)

ये भी पढ़ें : प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद तिलक वर्मा कहा-मुझे मैच फिनिश करना पसंद है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >