IND W vs SL W Final Live: 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 113/0, शेफाली वर्मा का अर्धशतक

भारतीय और श्रीलंका महिला टीम के कप्तान (एक्स)
IND W vs SL W Final Live: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ओपनर शेफाली वर्मा ने अपना फिफ्टी पूरा कर लिया है.
IND W vs SL W Final Live: महिला T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 100+ ओपनिंग पार्टनरशिप
6 – स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा (भारत) 6 – ईशा ओजा और तीर्था सतीश (UAE) 5 – सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)
IND W vs SL W Final Live: महिला T20 एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड शेफाली के नाम
शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दुबई में खेले जा रहे मुकाबले में महज 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इसके साथ ही उन्होंने महिला T20 एशिया कप में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
महिला T20 एशिया कप में सबसे तेज 50
24 गेंद – शेफाली वर्मा vs श्रीलंका, दुबई, 2026 25 गेंद – स्मृति मंधाना vs श्रीलंका, सिलहट, 2022 26 गेंद – ऋचा घोष vs UAE, दांबुला, 2024 26 गेंद – शेफाली वर्मा vs नेपाल, दांबुला, 2024 26 गेंद – शेफाली वर्मा vs थाईलैंड, दुबई, 2026
IND W vs SL W Final Live: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 98/0
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 98 रन हो गया है. शेफाली वर्मा 59 रन और स्मृति मंधाना 38 रन पर खेल रही है.
IND W vs SL W Final Live: 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/0
9 ओवर तक भारत का स्कोर 91 रन हो गया है. इस समय तक शेफाली वर्मा 58 रन पर नाबाद खेल रही है. वहीं उपकप्तान स्मृति मंधाना 32 रन पर नाबाद है.
IND W vs SL W Final Live: पावरप्ले में भारत का दबदबा
महिला एशिया कप 2026 में पावरप्ले के दौरान औसतन सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम भारत है. टीम इंडिया के नाम 6 ओवर में औसतन 52/1 का स्कोर है. श्रीलंका 37/2 के साथ दूसरे और पाकिस्तान 36/2 के साथ तीसरे नंबर पर है.
IND W vs SL W Final Live: चमारी अटापट्टु के खिलाफ शेफाली वर्मा का दबदबा
T20 इंटरनेशनल में शेफाली वर्मा ने चमारी अटापट्टु के खिलाफ 28 गेंदों में 57 रन बनाए हैं. इस दौरान वह 2 बार आउट हुई हैं. शेफाली का औसत 28.50 और स्ट्राइक रेट 203.57 का रहा है. उन्होंने अटापट्टु के खिलाफ 6 चौके और 3 छक्के भी जड़े हैं.
IND W vs SL W Final Live: श्रीलंका की खिलाड़ी विशमी गुणरत्ने चोटिल
5 ओवर तक ही भारत ने 50 का आकड़ा पार कर लिया है. इस ओवर में शेफाली वर्मा ने कप्तान चमारी अटापट्टू को 2 छक्के और 1 चौका जड़ा है. फील्डिंग के दौरान विशमी गुणरत्ने के दाहिने टखने में चोट लग गई. दर्द के चलते वह मैदान पर गिर पड़ीं. फिजियो की जांच के बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया. चोट कितनी गंभीर है यह तो बाद में ही पता चलेगा.
IND W vs SL W Final Live: भारत की तेज शुरूआत
4 ओवर के बाद भारत ने तेज शुरुआत करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 35 रन बना लिए हैं. इस ओवर में भारत के खाते में सिर्फ 6 रन आए.
IND W vs SL W Final Live: दूसरे ओवर में शेफाली ने खोला खाता
दूसरे ओवर में शेफाली वर्मा ने भी अपना खाता खोल लिया है. शेफाली वर्मा इस ओवर में 8 रन बनाई है. इसी के साथ दूसरे ओवर में भारत का स्कोर 18/0 है.
IND W vs SL W Final Live: पहले ओवर में सिर्फ 5 रन
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पहले ओवर में बिना विकेट खोए 5 रन बना लिए है. ये रन भी स्मृति मंधाना के बल्ले से निकली है. शेफाली वर्मा का अब तक खाता भी नहीं खुला है.
IND W vs SL W Final Live: देखें श्रीलंका की प्लेइंग 11
श्रीलंका महिला टीम (प्लेइंग XI): चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा (उप-कप्तान), कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोधा और मिताली अयोध्या.
IND W vs SL W Final Live: श्रीलंका टीम में भी एक बदलाव
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका टीम भी एक बदलाव के साथ उतरी है. वहीं, श्रीलंकाई टीम में संजना कविंदी की जगह विश्मी गुणारत्ने को प्लेइंग 11 में मौका मिला है.
IND W vs SL W Final Live: देखें भारत की प्लेइंग 11
भारत महिला टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमालिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरानी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा.
IND W vs SL W Final Live: भारत टॉस जीतकर करेगा पहले बल्लेबाजी
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम एक बदलाव के साथ इस महा-मुकाबले में उतरी है. प्रतिका रावल की जगह पर गुनालन कमालिनी को प्लेइंग 11 में मौका मिला है.
IND W vs SL W Final Live: दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड मुकाबले
अगर दोनों टीमों के हालिया मुकाबलों को देखें तो भारत का पलड़ा साफ तौर पर भारी है. उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 10 मुकाबलों में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 8 मैच जीते हैं और श्रीलंका को 2 जीत मिली हैं. लेकिन एशिया कप फाइनल में 2024 की हार यह बताती है कि आंकड़े मैदान पर अपने आप मैच नहीं जिताते. श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है और भारत को ट्रॉफी वापस लेने के लिए एक बार फिर से कुछ अलग करना होगा.
IND W vs SL W Final Live: एशिया कप में भारत का पलड़ा भारी
महिला एशिया कप के इतिहास में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. 2004 में टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर अब तक भारत सात बार चैंपियन बन चुका है. 2004, 2005-06, 2006 और 2008 में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद 2022 के फाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था.
हालांकि 2024 में कहानी बदल गई. श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की. अब 2026 के फाइनल में भारत के पास इस हार का जवाब देने का मौका है.
IND W vs SL W Final Live: कुछ देर में शुरू होगा टॉस
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने है. थोड़ी ही देर में टॉस होने वाला है.
IND W vs SL W Final Live: देखें दोनों टीमों की फुल स्कवॉड
टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और राधा यादव.
श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा (उप-कप्तान), कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, हासिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, चेतना विमुक्ति, काव्या कविंदी और मिताली अयोध्या.
IND W vs SL W Final Live: भारत के पास 8वीं बार खिताब जीतने का मौका
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं. दोनों टीमें टूर्नामेंट में अजेय हैं. मैच की हर ताजा अपडेट और लाइव स्कोर के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें.