इन बॉलीवुड हसीनाओं से जुड़ा इमरान खान का नाम, रेखा से शादी की भी थी चर्चा

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का नाम कई बॉलीवुड हसीनाओं से जुड़ा. जानें जीनत अमान, रेखा और अन्य से उनके कथित रिश्तों की पूरी कहानी.

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 20 अगस्त की देर रात उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रावलपिंडी की अदियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया था. जांच के बाद शुक्रवार को उन्हें दोबारा जेल भेज दिया गया. इसी बीच सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में उनके पुराने रिश्तों की भी चर्चा होने लगी है. इमरान का नाम बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जाता रहा है.

जीनत अमान से जुड़ा नाम

70 के दशक में जीनत अमान बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में थीं. इसी दौर में इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों की दोस्ती और कथित अफेयर की खूब चर्चा हुई. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों ने कभी इसे आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया.

इसे भी पढ़े- जिस सूर्या की कप्तानी में भारत ने जीती T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी, वही अब टीम में वापसी के लिए क्यों तरस रहे हैं?

मुनमुन सेन के साथ भी चर्चा

इमरान खान का नाम बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन के साथ भी जोड़ा गया. दोनों की दोस्ती ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं. कहा जाता है कि इमरान अभिनेत्री को पसंद करते थे, लेकिन यह रिश्ता कभी शादी या किसी आधिकारिक रिश्ते तक नहीं पहुंचा.

शबाना आजमी का भी आया नाम

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ भी इमरान खान के रिश्ते की खबरें सामने आती रही हैं. हालांकि, इस कथित रिश्ते को लेकर दोनों की तरफ से सार्वजनिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई. इसलिए यह मामला अफवाहों तक ही सीमित रहा.

इसे भी पढ़े- चार पिंट बीयर लेकर जा रहा था फैन, सीट तक पहुंचने से पहले हुआ ‘खेल खत्म’! VIDEO देख हंस पड़ा पूरा स्टेडियम

रेखा से शादी तक की थी चर्चा

रेखा और इमरान खान का नाम जुड़ना उस दौर की सबसे चर्चित खबरों में से एक था. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे और रेखा इमरान से शादी करने के बारे में भी सोच रही थीं. यहां तक कहा गया कि रेखा की मां को भी इमरान काफी पसंद थे. हालांकि, आखिरकार दोनों की राहें अलग हो गईं और यह रिश्ता भी शादी तक नहीं पहुंच सका.

इमरान की निजी जिंदगी हमेशा रही चर्चा में

क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार छवि बनाने वाले इमरान खान की निजी जिंदगी भी हमेशा लोगों की दिलचस्पी का हिस्सा रही. बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ उनके कथित रिश्तों की खबरें आज भी अक्सर चर्चा में आ जाती हैं. हालांकि, इनमें से ज्यादातर रिश्तों की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >