ICC ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 इस बार खास अंदाज में शुरू हो सकता है. आईसीसी टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर, यानी गांधी जयंती के दिन करने की तैयारी में है. अभी तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा करने पर विचार कर रहा है. गांधी जी ने अपने जीवन के 21 साल दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे. ऐसे में अफ्रीकी धरती से वर्ल्ड कप की शुरुआत उनके जन्मदिन पर करना शांति और अहिंसा का संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है.
50 दिन तक चलेगा वर्ल्ड कप
पहले टूर्नामेंट 8 अक्टूबर से शुरू करने की योजना थी और 1 से 7 अक्टूबर तक अभ्यास मैच होने थे. अब कार्यक्रम में बदलाव की संभावना है. नई योजना के मुताबिक अभ्यास मैच 2 अक्टूबर से पहले कराए जा सकते हैं. फाइनल 21 नवंबर को होने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़े- ICC World Cup 2027: 12 वेन्यू का ऐलान, दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे-नामीबिया में होंगे मुकाबले
12 मैदानों पर होंगे मुकाबले
वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 वेन्यू तय किए गए हैं. इनमें दक्षिण अफ्रीका के 8, जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया की राजधानी विंडहोक का एक मैदान शामिल है.
14 टीमें लेंगी हिस्सा
इस बार वर्ल्ड कप का फॉर्मेट भी बदला गया है. कुल 14 टीमें टूर्नामेंट खेलेंगी. 10 टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं. बाकी 4 टीमों का फैसला अगले साल होने वाले क्वालिफायर से होगा. नामीबिया, वेस्टइंडीज और आयरलैंड समेत 10 टीमें क्वालिफायर में हिस्सा लेंगी. इसके बाद टीमों के बीच ग्रुप स्टेज, सुपर सेवन, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे.
इसे भी पढ़े- कभी 100-200 रुपये के लिए करते थे काम, आज श्रीलंका के खिलाफ भारत की पेस की उम्मीद हैं सिराज
