गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग तिरुपति मंदिर पहुंचे हार्दिक पंड्या, भगवान वेंकटेश्वर के किए दर्शन

Hardik Pandya Tirumala temple visit: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग तिरुमला स्थित तिरुपति मंदिर पहुंचे. दोनों ने सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया और भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

Hardik Pandya Tirumala temple visit: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित तिरुपति मंदिर (श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर) पहुंचे. इस दौरान उनके साथ कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद रहीं. दोनों ने सुबह आयोजित होने वाली प्रसिद्ध सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया और भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. मंदिर परिसर से सामने आईं हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस दोनों की सादगी और धार्मिक आस्था की तारीफ कर रहे हैं.

सफेद पारंपरिक पोशाक में नजर आए हार्दिक

तिरुमला मंदिर में दर्शन के दौरान हार्दिक पंड्या सफेद कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दिए. उन्होंने सिर मुंडवाया हुआ था और माथे पर तिलक लगाया था. वहीं, माहिका शर्मा भी सफेद पारंपरिक परिधान में नजर आईं. दोनों ने मंदिर की परंपराओं का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की. दर्शन के दौरान हार्दिक और माहिका पूरी तरह भक्ति भाव में नजर आए.

हार्दिक-माहिका के रिश्ते की चर्चा तेज

हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा को पिछले कुछ समय में कई मौकों पर एक साथ देखा गया है. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर दोनों की साथ मौजूदगी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है.

चोट के बाद वापसी की तैयारी में हार्दिक

हार्दिक पंड्या इन दिनों चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं. आईपीएल 2026 के बाद उन्हें पहले पीठ में ऐंठन और फिर जांघ की मांसपेशी में चोट का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं. उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल भी पूरा कर लिया है.

आगामी सीरीज में हो सकती है वापसी

हार्दिक पंड्या की वापसी भारतीय टीम के लिए अहम मानी जा रही है. वह बल्ले और गेंद दोनों से टीम को मजबूती देने वाले प्रमुख ऑलराउंडर हैं. माना जा रहा है कि आगामी सफेद गेंद की सीरीज में वह एक बार फिर टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आ सकते हैं. तिरुमला मंदिर में दर्शन के बाद सामने आईं तस्वीरों को फैंस हार्दिक के नए सफर और क्रिकेट में शानदार वापसी की शुरुआत के तौर पर देख रहे हैं.

इसे भी पढ़े- हार्दिक पांड्या की एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक फिर सुर्खियों में, एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >