नो ते वायस लियो…, फफक-फफक कर रोया पूरा अर्जेंटीना, रिटायरमेंट नहीं फिर क्यों मेसी आंसू छलक पड़े, वायरल हुआ वीडियो

Lionel Messi crying Argentina vs Venezuela: अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी ब्यूनस आयर्स में वेनेजुएला के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालीफायर के दौरान भावुक हो उठे. एस्टाडियो मोनुमेंटल में खेले गए घरेलू मैच में उनकी आंखों में आंसू दिखे. अर्जेंटीना ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया.

Lionel Messi crying Argentina vs Venezuela: पूरे ब्यूनस आयर्स की गलियाँ गूंज रही थीं. हजारों लोग सिर्फ अपने स्थानीय सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े थे. फुटबॉल जगत के सबसे बड़े दिग्गजों में शुमार अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की आंखों में आंसू थे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेसी को वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच के दौरान बेहद भावुक देखा गया. ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोनुमेंटल स्टेडियम में खेले गए अर्जेंटीना बनाम वेनेजुएला मुकाबले को मेसी का घरेलू मैदान पर संभावित आखिरी मैच माना जा रहा था. यही वजह रही कि पूरा माहौल भावनाओं से भरा नजर आया. इस मैच में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेनेजुएला को 3-0 से हराया.

भावनाओं से भरे मैदान पर एंट्री

सालों तक अर्जेंटीना की राजधानी मेसी के जादुई बाएँ पैर पर जीती रही, लेकिन इस शाम उनकी आंखों के आंसू ही सुर्खियों में थे. वेनेजुएला के खिलाफ अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच के वॉर्म-अप के दौरान मेसी अपने बच्चों का हाथ पकड़कर मैदान पर उतरे. गेंद को लात मारने से पहले ही स्टेडियम थरथरा उठा था. हर कोना झंडों से भर गया. अपने चहेते सुपरस्टार का नाम फैंस एक सुर में पुकार रहे थे और नीले-सफेद रंग की भीड़ से पूरा मैदान भरा था.

जब मेसी अपने तीनों बच्चों का हाथ थामकर बाहर निकले, तो क्रिकेट में सचिन- सचिन जैसा ही शोर सुनाई दे रहा था. उनकी पत्नी, माता-पिता और भाई-बहन स्टैंड्स से उन्हें देख रहे थे. मेसी ने स्टेडियम के हर कोने की ओर हाथ हिलाया, आंसुओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उन्हें बहने दिया. पूरे मैच के दौरान करीब 80 हजार से ज्यादा दर्शकों ने जोरदार बनाया. इसके बाद जो धमाका हुआ, वह कानों को चीर देने वाला था. नारे, आंसू और आतिशबाजी एक साथ घुलमिल गई, जब अर्जेंटीना के कप्तान ने अपने हाथ आकाश की ओर उठाए.

ब्यूनस आयर्स में मेसी का आखिरी मैच

मेसी पहले ही साफ कर चुके थे कि यह अर्जेंटीना की जमीन पर खेला गया उनका आखिरी वर्ल्ड कप क्वालीफायर होगा. 38 साल की उम्र में उन्होंने यह तो नहीं बताया कि संन्यास कब लेंगे, मगर “आखिरी घरेलू मैच” जैसे शब्द बहुत मायने रखते हैं. इसी हफ्ते एक संदेश दिया था कि “द लास्ट डांस इज कमिंग.” मैच के बाद एप्पल टीवी पर दिए गए इंटरव्यू में मेसी ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास खेल होने वाला था क्योंकि यह क्वालीफाइंग राउंड का आखिरी मैच था. उन्हें नहीं पता कि इसके बाद कोई फ्रेंडली होगा या और मैच होंगे. यह बहुत खास पल है. इसके बाद क्या होगा, मुझे नहीं पता, लेकिन फिलहाल हमारी यही योजना थी. मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी मेसी के चारों ओर इकट्ठा हो गए और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. वहीं स्टेडियम गूंज उठा- “नो ते वायस, लियो” (मत जाओ, लियो).

मेसी के दो गोल से चमकी अर्जेंटीना

भले ही अर्जेंटीना पहले ही 2026 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुका था, लेकिन यह मैच उनके लिए खास मायने रखता था. घरेलू दर्शकों के सामने मेसी ने एक बार फिर अपने जादू का जलवा दिखाया. उन्होंने 39वें मिनट में पहला गोल दागा, जबकि दूसरा गोल 80वें मिनट में किया. उनकी इस शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत अर्जेंटीना ने 3-0 की शानदार जीत दर्ज की. बता दें कि साल 2026 का फुटबॉल वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर आयोजित करेंगे.

ये भी पढ़ें:-

लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका-इंग्लैंड ने रचा इतिहास, टेंबा बावुमा की टीम ने 27 साल बाद पहली बार किया ये कारनामा

गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंचे रोहित शर्मा, तो पीछे से लगने लगे नारे, तूफान की तरह वायरल हुआ वीडियो

मां के देश से खेलने के लिए रिटायरमेंट से लौटे रॉस टेलर, 41 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में हुई वापसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >