96 साल का इतिहास, 22 गोल्डन बूट विजेता; स्टाबिले से एम्बाप्पे तक देखें पूरी लिस्ट

11 जून से शुरू हो रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के साथ एक बार फिर गोल्डन बूट की जंग देखने को मिलेगी. जानिए 1930 से 2022 तक किन खिलाड़ियों ने विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल कर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया.

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है. 48 टीमों वाले इस मेगा इवेंट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खिताब के साथ-साथ व्यक्तिगत सम्मान जीतने के लिए भी मैदान पर उतरेंगे. इन्हीं पुरस्कारों में सबसे प्रतिष्ठित है गोल्डन बूट, जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक किन-किन खिलाड़ियों ने यह पुरस्कार अपने नाम किया है.

एम्बाप्पे हैं मौजूदा गोल्डन बूट विजेता

कतर में खेले गए 2022 फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे ने 8 गोल दागकर गोल्डन बूट जीता था. फाइनल में हैट्रिक लगाने के बावजूद उनकी टीम खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उन्होंने इतिहास रच दिया.

वर्ल्ड कप इतिहास के गोल्डन बूट विजेता

वर्षगोल्डन बूट विजेतादेशगोल
1930गिलेर्मो स्टाबिलेअर्जेंटीना8
1934ओल्द्रिख नेजेडलीचेकोस्लोवाकिया5
1938लियोनिदासब्राजील7
1950अडेमिरब्राजील9
1954शांडोर कोचिसहंगरी11
1958जस्ट फोंटेनफ्रांस13
1962फ्लोरियन अल्बर्ट*हंगरी4
1966यूसेबियोपुर्तगाल9
1970गर्ड मुलरपश्चिम जर्मनी10
1974ग्रेज़गोर्ज़ लाटोपोलैंड7
1978मारियो केम्पेसअर्जेंटीना6
1982पाओलो रोसीइटली6
1986गैरी लिनेकरइंग्लैंड6
1990साल्वातोरे स्किलाचीइटली6
1994ओलेग सालेंको / ह्रिस्तो स्टोइचकोवरूस / बुल्गारिया6
1998डावोर शुकरक्रोएशिया6
2002रोनाल्डोब्राजील8
2006मिरोस्लाव क्लोजेजर्मनी5
2010थॉमस मुलरजर्मनी5
2014जेम्स रोड्रिगेजकोलंबिया6
2018हैरी केनइंग्लैंड6
2022किलियन एम्बाप्पेफ्रांस8

जस्ट फोंटेन का रिकॉर्ड अब भी कायम

1958 वर्ल्ड कप में फ्रांस के जस्ट फॉन्टेन ने सिर्फ 6 मैचों में 13 गोल किए थे. यह आज भी एक ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड है, जिसे अब तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है.

गोल्डन बूट की रेस पर रहेंगी नजरें

वर्ल्ड कप 2026 में 2022 के मौजूदा गोल्डन बूट विजेता किलियन एम्बाप्पे एक बार फिर सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. उनके अलावा एरलिंग हालांड, हैरी केन, विनीसियस जूनियर और स्पेन के युवा स्टार लामिन यामाल भी इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं. वहीं लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार जैसे दिग्गजों पर भी दुनिया की नजरें रहेंगी, क्योंकि यह उनके करियर का आखिरी विश्व कप हो सकता है.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की मनमानी, रेफरी और ईरानी समर्थकों पर लगा बैन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrinal kumar Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >