‘सीर सीर’ गाने पर नोरा फतेही का डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

FIFA WORLD CUP 2026: मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर अपने डांस को लेकर चर्चा में हैं. आगामी फीफा वर्ल्ड कप 2026 की सरगर्मियों के बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में नोरा ‘सीर सीर’ गाने पर बेहतरीन डांस स्टेप्स करती हुई दिखाई दे रही हैं.

FIFA WORLD CUP 2026: बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस गर्ल नोरा फतेही एक बार फिर पूरी दुनिया पर छा जाने के लिए तैयार हैं. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन खत्म होने को है. 11 तारीख की देर रात 12:30 बजे मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के धमाकेदार मैच के साथ इस महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है. लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले नोरा फतेही ने अपने डांस और म्यूजिक से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का नया ट्रैक ‘सीर सीर’ रिलीज कर दिया गया है. मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए इसके छोटे-बड़े कई हिस्से एक साथ रिलीज किए हैं. नोरा की ग्लोबल फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर शेयर होने के कुछ ही घंटों के भीतर इसे 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

क्या है इस गाने का मतलब

फीफा 2026 के आधिकारिक एल्बम में शामिल नोरा फतेही का नया गाना ‘सीर सीर’ फुटबॉल के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक तहलका मचा रहा है. यह एक तुर्की शब्द है, जिसका मतलब कविता है. वहीं, गाने को एक बेहतरीन और अनोखे विजुअल थीम के साथ ज़्यादातर फुटबॉल के गोलपोस्ट के आगे शूट किया गया है. वहीं, यह गाना दुनिया भर की संस्कृतियों, विभिन्न संगीत शैलियों और देशों की मौलिक पहचान को फुटबॉल के जरिए एक सूत्र में जोड़ता है. इस गाने को बनाने में म्यूजिक प्रोड्यूसर संजॉय और फेमस फ्रेंच सिंगर वेजेड्रीम ने नोरा के साथ मिलकर काम किया है. 34 वर्षीय नोरा इस पूरे गाने में बेहद फ्रेश और एनर्जेटिक नजर आ रही हैं, जो इस ट्रैक को और भी खास बनाता है.

दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स मचाएंगे धमाल

मेजबान देश / लाइन-अपशामिल होने वाले ग्लोबल सुपरस्टार्स और आर्टिस्ट्स
कनाडा लाइन-अप नोरा फतेही, एलानिस मॉरिसेट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज, माइकल बुब्ले, संजॉय, वेजेड्रीम और विलियम प्रिंस
यूएसए लाइन-अप अनित्ता, फ्यूचर, केटी पेरी, लिसा, रेमा और टाइला

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही

नोरा फतेही आज बॉलीवुड की सबसे सफल परफॉर्मर के रूप में स्थापित हो चुकी हैं. ‘दिलबर दिलबर’ और ‘साकी साकी’ जैसे गानों से देश-दुनिया में तहलका मचाने वाली नोरा के नाम ‘मरजावां’, ‘डांस मेरी रानी’ और सलमान खान के साथ ‘सरके चुनर’ जैसे कई आइकॉनिक ट्रैक दर्ज हैं. हालांकि, उनकी यह सफलता उतार-चढ़ाव से अछूती नहीं रही है. नोरा के कई गाने और परफॉर्मेंस विवादों में भी घिरे, जिसके चलते साल 2025 के एक बड़े विवाद के बाद उनके एक गाने को यूट्यूब से डिलीट तक करना पड़ा था. इसके बावजूद नोरा की स्टारडम पर कोई आंच नहीं आई है. आज इंस्टाग्राम पर साढ़े चार करोड़ से ज्यादा की फैन फॉलोइंग के साथ वे देश की सबसे चहेती ग्लोबल स्टार्स में से एक हैं.

इसे भी पढ़े- फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज कल से, ओपनिंग मैच के टिकटों की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >