पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, ओली पोप और डैन लॉरेंस की टीम में वापसी

ECB ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. ओली पोप और डैन लॉरेंस की वापसी हुई है, जबकि जैकब बेथेल चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं. जो रूट स्थायी टेस्ट कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे.

ENG vs PAK Test Series : इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए 16 सदस्यीय इंग्लैंड टीम की घोषणा कर दी है. टीम में ओली पोप और डैन लॉरेंस की वापसी हुई है, जबकि चोटिल जैकब बेथेल पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को नंबर-3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से हेडिंग्ले में खेला जाएगा.

मार्कस ट्रेसकोथिक होंगे मुख्य कोच

यह सीरीज इंग्लैंड के लिए एक नए दौर की शुरुआत भी होगी. बेन स्टोक्स के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास और ब्रेंडन मैकुलम के मुख्य कोच पद से हटने के बाद जो रूट पहली बार स्थायी टेस्ट कप्तान के रूप में टीम की अगुआई करेंगे. वहीं, मार्कस ट्रेसकोथिक अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे. नए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से कार्यभार संभालेंगे.

डैन लॉरेंस की हुई वापसी

डैन लॉरेंस ने काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के दम पर दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की है. उन्होंने इस सीजन 13 पारियों में 788 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं. लॉरेंस को मध्यक्रम में छठे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है. दूसरी ओर, पूर्व उपकप्तान ओली पोप भी घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बाद टीम में लौटे हैं.

Also Read: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-A महिला टीम का ऐलान, डार्सी ब्राउन और टायला व्लामिंक की टीम में वापसी

जैकब बेथेल चोट के कारण बाहर

जैकब बेथेल को भारत के खिलाफ पिछले महीने खेली गई वनडे सीरीज के दौरान घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी अनुपस्थिति में जॉर्डन कॉक्स नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे. इसके अलावा तेज गेंदबाज सैम कुक की भी टीम में वापसी हुई है, जबकि ब्रायडन कार्स भी चोट से उबरकर स्क्वाड में लौटे हैं.

इंग्लैंड की टीम (पहले दो टेस्ट): जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग.

Also Read: श्रीलंका से यशस्वी जायसवाल ने शेयर की फील्डिंग प्रैक्टिस की तस्वीर, कैप्शन देख फैंस को आई रोहित शर्मा की याद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >