इंग्लैंड को लगा झटका, ओवल टेस्ट से बाहर हुए ओली रॉबिन्सन

ENG vs NZ TEST : घुटने के दर्द की वजह से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट से बाहर हो गए हैं. पिछले मैच में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 7 विकेट झटके थे.

ENG vs NZ TEST : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम के स्टार तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन दाहिने घुटने में दर्द की वजह से ओवल टेस्ट से बाहर हो गए हैं. दो साल बाद टेस्ट टीम में शानदार वापसी करने वाले रॉबिन्सन का इस तरह चोटिल होना इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

दो साल बाद की थी धमाकेदार वापसी

32 साल के रॉबिन्सन के लिए यह चोट बहुत गलत समय पर आई है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में ही कमाल की वापसी करते हुए कुल 7 विकेट चटकाए थे, जिसमें अपने पहले ही ओवर में लिए गए 3 विकेट शामिल थे. इस चोट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी फिटनेस को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि रॉबिन्सन टीम के साथ बने रहेंगे और उनका टारगेट 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच तक पूरी तरह फिट होना है.

स्टोक्स और एटकिंसन पहले से ही बाहर

दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड की मुसीबतें यहीं खत्म नहीं होतीं. कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन लंदन के एक नाइट क्लब में हुई घटना की जांच के कारण पहले से ही इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं. इसका मतलब है कि मेजबान इंग्लैंड को अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव करने पड़ेंगे.

जोफ्रा आर्चर की हो सकती है वापसी

रॉबिन्सन के बाहर होने के बाद अब सबकी नजरें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर टिक गई हैं. आईपीएल खेलने के बाद आर्चर टीम में लौट आए हैं, और उन्होंने ओवल में जमकर प्रैक्टिस भी की है. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि वह दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. इसके अलावा, विकेटकीपर जेमी स्मिथ के खेलने पर भी सस्पेंस है, क्योंकि वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़े : स्मृति मंधाना की फिफ्टी ने पलटा पूरा मैच, भारत ने पाकिस्तान को दी करारी हार IND vs PAK

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arquam Abdul Mannan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >