बेन स्टोक्स पर गिरी गाज, जो रूट को सौंपी गई कमान; न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने बड़ा फैसला लेते हुए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को टीम से बाहर कर दिया है. दोनों खिलाड़ियों पर टीम कर्फ्यू तोड़ने की जांच चल रही है, जबकि उनकी जगह जो रूट कप्तानी करेंगे और जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है.

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है. इंग्लैंड के नियमित कप्तान बेन स्टोक्स को टीम से बाहर कर दिया गया है. स्टोक्स की जगह इंग्लैंड का कमान अनुभवी बल्लेबाजी और पूर्व कप्तान जो रूट संभालेंगे. इस टीम में स्टोक्स के साथ एटकिंसन को भी बाहर कर दिया गया है.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बुधवार को दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया. बोर्ड ने बताया कि बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को टीम से बाहर कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड पर मिली जीत के बाद टीम के कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने के मामले में ECB की जांच का सामना कर रहे हैं. इसी वजह से उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए चयनित नहीं किया गया.

जो रूट ने अप्रैल 2022 में छोड़ी थी कप्तानी

जो रूट इससे पहले अप्रैल 2022 में इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ चुके हैं. उन्होंने 2017 से टीम की कमान संभाली थी और वह इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में सबसे लंबे समय तक कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं.

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम कई बदलाव

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में कुछ बदलाव भी किए हैं. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जबकि जॉर्डन कॉक्स को भी टीम में शामिल किया गया है. आर्चर की मौजूदगी से इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

दूसरा टेस्ट 17 जून से

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून से लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इंग्लैंड की नजरें सीरीज में बढ़त मजबूत करने पर होंगी, जबकि न्यूजीलैंड वापसी की कोशिश करेगा.

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम

जो रूट (कप्तान), बेन डकेट, इमेलियो गे, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जेम्स रेउ, जॉर्डन कॉक्स, रेहान अहमद, ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, मैथ्यू फिशर, सोन्नी बेकर और शोएब बशीर.

यह भी पढ़ें: कप्तानी से इस्तीफा और फिर संन्यास! बेन स्टोक्स को लेकर सामने आई बड़ी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >