दिलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम का ऐलान, ईशान किशन कप्तान और वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान

दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है. झारखंड के ईशान किशन को कप्तानी सौंपी गई है, वहीं बिहार के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया है. अनुभवी मोहम्मद शमी की भी टीम में वापसी हुई है.

दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया है. हाल ही में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले वैभव के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है.

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता था. अब उन्हें दिलीप ट्रॉफी जैसी प्रतिष्ठित घरेलू रेड-बॉल प्रतियोगिता में उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है.

ईस्ट जोन की टीम

अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, ईशान किशन (कप्तान), कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), डेनिश दास और अभिजीत सरकार.

स्टैंडबाय: आयुष लोहारूका, श्रीदाम पॉल, संबित एस बराल, शरणदीप सिंह और स्वास्तिक सामल .

बंगाल और झारखंड से सबसे ज्यादा खिलाड़ी

दिलीप ट्रॉफी के लिए बंगाल के 6 खिलाडी को शामिल किया गया है. वहीं झारखंड से 5 खिलाड़ियों को चुना गया. वहीं बिहार से वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है. वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान भी बनाया गया. इसके अलावा त्रिपुरा, असम और ओडिशा से 1-1 खिलाड़ी को शामिल किया गया है.

मोहम्मद शमी की भी वापसी

ईस्ट जोन की टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. 35 वर्षीय शमी ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन वह लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. आईपीएल 2026 में भी उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 14 में से 13 मैच खेले थे.

23 अगस्त से शुरू होगी दिलीप ट्रॉफी

घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित इंटर-जोनल रेड-बॉल प्रतियोगिता दिलीप ट्रॉफी 2026 का आगाज 23 अगस्त से बेंगलुरु में होगा. इस टूर्नामेंट को आगामी घरेलू सत्र और भारतीय टीम के चयन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल फिर बने नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई 230 स्थान की छलांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >