12 टीमें, 180 खिलाड़ी और एक ट्रॉफी, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पूरी स्क्वाड

12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए सभी 12 टीमों ने अपनी-अपनी स्क्वाड घोषित कर दी हैं. इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा.

Womens T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है. टूर्नामेंट में दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ महिला टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। सभी भाग लेने वाली टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

सभी टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय महिला टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उसका सामना पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स से होगा. वहीं ग्रुप बी में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीम को शामिल किया गया.

7 मैदानों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

महिला टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले इंग्लैंड के सात प्रमुख क्रिकेट मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे. इनमें मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड, लीड्स का हेडिंग्ले, बर्मिंघम का एजबेस्टन, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, साउथैम्पटन का हैम्पशायर बाउल, लंदन का द ओवल और लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड शामिल हैं. पूरे टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जाएंगे, जिनमें दुनिया की शीर्ष महिला टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. यहां देखें टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 12 टीमों की स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया

सोफी मोलिनक्स (कप्तान), निकोला केरी, एश्ले गार्डनर, किम गर्थ, लुसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम

बांग्लादेश

निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्टोरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, ताज नेहर

भारत

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

नीदरलैंड

बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलीन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, आइरिस ज्विलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिज्के, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टर्रे कालिस

पाकिस्तान

फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब

दक्षिण अफ्रीका

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, शबनिम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मारिज़ैन कप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, काराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन, डेन वैन नीकर्क

इंग्लैंड

नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, दानी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिंसी स्मिथ, इस्सी वोंग, डैनी व्याट-हॉज

आयरलैंड

गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर-रीली, अलाना डाल्ज़ेल, जॉर्जीना डेम्प्सी, एमी हंटर, अर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, रेबेका स्टोकेल, एलिस टेक्टर

न्यूजीलैंड

अमेलिया केर (कप्तान), सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस, जेस केर, रोज़मेरी मायर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इज़ी शार्प, ली ताहुहू

स्कॉटलैंड

कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियानाज चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेला, कैथरीन फ्रेजर, किर्स्टी गॉर्डन, आइल्सा लिस्टर, मैसी मेसिएरा, अबता मकसूद, मेगन मैककॉल, राचेल स्लेटर, पिप्पा स्प्राउल

श्रीलंका

चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, नीलाक्षिका सिल्वा, कवीशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका दासनायका, निमाशा मदुशानी, शशिनी गिम्हानी, काव्या कविंदी, मल्की मदारा, मिताली अयोध्या

वेस्ट इंडीज

हेली मैथ्यूज (कप्तान), चिनेले हेनरी, डींड्रा डॉटिन, स्टैफनी टेलर, एफी फ्लेचर, आलिया अल्लेने, शेमाइन कैंपबेल, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, जेनिलिया ग्लासगो, जाहजारा क्लैक्सटन, कियाना जोसेफ, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, शॉनिशा हेक्टर.

यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान से होगी भारत की महासंग्राम की शुरुआत, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >