महिला क्रिकेट से होगी बंपर कमाई, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान; 10 साल में बदल जाएगी तस्वीर

ICC महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की तैयारी में है. जय शाह की अगुवाई में ICC ने बड़ा बिजनेस प्लान तैयार किया है, जिसके तहत अगले 10 वर्षों में महिला क्रिकेट से होने वाली कमाई 10 गुना तक बढ़ सकती है.

ICC: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अब सिर्फ पुरुष क्रिकेट पर निर्भर नहीं रहना चाहती. चेयरमैन जय शाह की अगुवाई में आईसीसी ने महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया है. हाल ही में हुई ICC की ऑनलाइन मीटिंग में कई अहम कारोबारी और रणनीतिक फैसलों पर चर्चा हुई, जिन पर 30 मई को अहमदाबाद में अंतिम मुहर लग सकती है.

10 साल में 10 गुना बढ़ सकती है कमाई

मशहूर कंसल्टिंग फर्म मैकिन्से की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सही रणनीति और बेहतर निवेश के जरिए महिला क्रिकेट ICC के लिए अगले 10 वर्षों में कमाई का बड़ा स्रोत बन सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला क्रिकेट से होने वाला राजस्व 10 गुना तक बढ़ सकता है. हाल ही में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट्स को मिली रिकॉर्ड व्यूअरशिप और बढ़ती फैन फॉलोइंग ने यह साबित कर दिया है कि महिला क्रिकेट अब तेजी से एक बड़े वैश्विक ब्रांड के रूप में उभर रहा है.

फुटबॉल और टेनिस की तर्ज पर बनेगा डिजिटल डेटा बैंक

ICC अब फुटबॉल और टेनिस की तरह अपना एक बड़ा डिजिटल डेटा हब तैयार करने जा रही है. इस प्लेटफॉर्म पर खिलाड़ियों, मैचों और टूर्नामेंट्स से जुड़े आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध होंगे. इस डेटा बैंक को कंपनियों और ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स को उपलब्ध कराकर ICC करीब 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 830 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई करने की योजना बना रही है. यह कदम क्रिकेट के डिजिटल और बिजनेस मॉडल को पूरी तरह बदल सकता है.

विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का बढ़ेगा दायरा

महिला क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए ICC ने ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ को भी बड़ा करने का फैसला लिया है. नवंबर 2026 में होने वाले इस टूर्नामेंट में अब 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा लेंगी. सबसे खास बात यह है कि पहली बार श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड जैसी टीमों को भी इसमें शामिल किया जाएगा.

ICC का मानना है कि इन फैसलों से महिला क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी और आने वाले वर्षों में यह खेल दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स में अपनी जगह और मजबूत करेगा.

अरकम अब्दुल मन्नान

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड रवाना हुई भारतीय टीम, हरमनप्रीत एंड कंपनी को फैंस ने दी शुभकामनाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >