Asia Cup 2025 में क्यों नहीं खेल रहा नेपाल? जब 6 टीमें थीं तब मिली थी एंट्री, अब 8 के बावजूद इस वजह से चूकी टीम

Why Nepal Cricket Team is not Playing Asia Cup 2025: पिछली बार 2023 में वनडे फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में नेपाल ने भाग लिया था. दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ दो साल पहले यानी 2023 में टूर्नामेंट में केवल छह टीमें खेली थीं और नेपाल उनमें शामिल था. लेकिन इस बार आठ टीमों के बावजूद नेपाल क्वालिफाई नहीं कर पाया

Why Nepal Cricket Team is not Playing Asia Cup 2025: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है, जिसका पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा. इस बार इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगी. इतिहास में पहली बार इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन नेपाल इसमें शामिल नहीं है. पिछली बार 2023 में वनडे फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में नेपाल ने भाग लिया था. दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ दो साल पहले यानी 2023 में टूर्नामेंट में केवल छह टीमें खेली थीं और नेपाल उनमें शामिल था. लेकिन इस बार आठ टीमों के बावजूद नेपाल क्वालिफाई क्यों नहीं कर पाया? तो क्या है इसके पीछे का कारण?

एशिया कप में पाँच टेस्ट खेलने वाले देश भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को सीधे ही सीधे प्रवेश मिलता है. बाकी तीन स्थान एसीसी प्रीमियर कप के माध्यम से भरे जाते हैं, जो सहयोगी देशों के लिए एक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है. अफगानिस्तान पहले नियमित प्रतिभागी नहीं हुआ करता था, लेकिन पिछले एक दशक में उसके मजबूत प्रदर्शन के चलते अब उन्हें सीधे एंट्री मिलने लगी है. ये एशिया की शीर्ष क्रिकेट टीमें हैं और लंबे समय से इस टूर्नामेंट का हिस्सा रही हैं. 2025 संस्करण में एसीसी ने एक अहम बदलाव किया और सिर्फ चैंपियन टीम को नहीं, बल्कि शीर्ष तीन टीमों को मुख्य टूर्नामेंट में जगह दी. 

बाकी तीन टीमों ने कैसे क्वालिफाई किया?

एशिया कप 2025 के बाकी तीन स्लॉट्स का फैसला 2024 में खेले गए एसीसी प्रीमियर कप के नतीजों से हुआ. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें दो ग्रुप्स में बांटा गया था (प्रत्येक में पांच टीमें). नेपाल ने ग्रुप ए में शानदार प्रदर्शन करते हुए चारों मैच जीते और शीर्ष पर रहा. उन्होंने हांगकांग, कतर, सऊदी अरब और मलेशिया को हराया. इसके बाद सेमीफाइनल में नेपाल का मुकाबला यूएई से हुआ, जो ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही थी. चौंकाने वाली बात यह रही कि नेपाल यह मैच छह विकेट से हार गया. 

तीसरे स्थान के लिए हांगकांग से हारा नेपाल

दूसरे सेमीफाइनल में ओमान ने हांगकांग को हराकर एशिया कप में जगह बनाई. अब तीन स्लॉट्स होने के कारण तीसरे स्थान के लिए नेपाल और हांगकांग के बीच मुकाबला हुआ. इस रोमांचक मैच में हांगकांग ने 140 रन का लक्ष्य 6 विकेट खोकर चेज करते हुए नेपाल को चौंका दिया और एशिया कप 2025 का अंतिम टिकट हासिल किया. इस तरह 2024 प्रीमियर कप के फाइनल में यूएई ने ओमान को हराकर खिताब जीता और दोनों ने एशिया कप में क्वालिफाई कर लिया, लेकिन नेपाल रह गया, जबकि उसकी आईसीसी रैंकिंग भी ज्यादा है. 

रैंकिंग में हांगकांग और ओमान से आगे नेपाल

आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग की बात करें तो नेपाल इस समय 168 अंकों के साथ 18वें स्थान पर है, जो ओमान (20वें) और हांगकांग (24वें) से बेहतर है, जबकि यूएई 15वें स्थान पर है. यानी दो क्वालिफाई करने वाली टीमों से नेपाल की रैंकिंग ऊपर है, भले ही उन्होंने लीग स्टेज में लगातार चार मैच जीतकर ग्रुप टॉप किया था, लेकिन अहम मैचों में हार ने उनका सपना तोड़ दिया. इसलिए एशिया कप 2025 में नेपाल की गैरमौजूदगी का कारण अहम मैच गंवाना रहा. सेमीफाइनल या तीसरे स्थान के प्लेऑफ में सिर्फ एक जीत भी पर्याप्त होती, लेकिन नेपाल नाकाम रहा और इस बार एशिया कप का हिस्सा नहीं बन सका

ये भी पढ़ें:-

विराट कोहली हैं टीम इंडिया के अमिताभ बच्चन, पूर्व कोच ने इस बात पर की किंग और महानायक की तुलना

Asia Cup 2025: बदल गया चैनल और ऐप, जियोहॉटस्टार नहीं इस जगह होगी एशिया कप की लाइव स्ट्रीमिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >