Hardik Pandya & Mahieka Sharma: कौन हैं हार्दिक पंड्या की नई रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा? फोटो और जर्सी नंबर से खुला राज

Who is Mahieka Sharma rumoured girlfriend of Hardik Pandya: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में हैं. नताशा स्टैंकोविक से तलाक और सिंगर जैस्मिन वालिया संग कथित अलगाव के बाद अब खबरें आ रही हैं कि हार्दिक का नाम मॉडल और एक्ट्रेस माहीका शर्मा के साथ जुड़ रहा है. सोशल मीडिया पर भी फैन्स उनके नए रिश्ते को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं. ऐसे में आइये आपको बताते हैं कि आखिर माहीका शर्मा कौन हैं?

Who is Mahieka Sharma rumoured girlfriend of Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जितने मैदान पर अपने दमदार खेल के लिए मशहूर हैं, उतने ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. पिछले साल उन्होंने नताशा स्टानकोविक से तलाक लिया था. अलग होने के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. तलाक के बाद हार्दिक का नाम एक्ट्रेस और मॉडल जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ा था, लेकिन हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं. अब चर्चा है कि हार्दिक की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि हार्दिक मॉडल माहीका शर्मा को डेट कर रहे हैं. 

यह अफवाहें तब शुरू हुईं जब एक रेडिट थ्रेड में माहीका की एक सेल्फी के बैकग्राउंड में एक पुरुष आकृति बन रही थी, जिसे हार्दिक से जोड़ा गया. हाल ही में माहीका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ पर लिखा हुआ 33 नंबर साफ नजर आया. फैंस ने इसे हार्दिक पांड्या की जर्सी नंबर से जोड़ दिया. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि हार्दिक और माहीका के पास एक जैसे बाथरोब भी हैं. 

इन छोटी-छोटी डिटेल्स के बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई हैं. हार्दिक इन दिनों एशिया कप 2025 के लिए दुबई में हैं और माहीका की भी दुबई में होने की खबरें हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. तो, आखिर कौन हैं माहीका शर्मा? 

कौन हैं माहीका शर्मा?

दसवीं कक्षा में उन्होंने परफेक्ट 10 सीजीपीए हासिल किया था. वह पढ़ाई में तेज थीं उनके माता-पिता चाहते थे कि वे डॉक्टर या इंजीनियर बनें. इसलिए माहीका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री पूरी की, लेकिन माहीका का मन हमेशा मॉडलिंग और एक्टिंग में था. उन्होंने गुजरात और दिल्ली के लोकल ब्यूटी पेजेंट्स से शुरुआत की और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई. मॉडलिंग के साथ-साथ उन्हें फिटनेस से भी लगाव है. कॉलेज के बाद उन्होंने योगा टीचर ट्रेनिंग भी पूरी की. साल 2024 में उन्हें मेकअप एलर्जी से आंखों में इंफेक्शन हो गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रैंप वॉक किया.

मॉडलिंग की ओर सफर

उन्होंने फुल-टाइम मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. वह कई म्यूजिक वीडियोज, इंडिपेंडेंट फिल्मों और तनिष्क, वीवो, यूनिक्लो जैसे ब्रांड्स के विज्ञापन अभियानों में नजर आ चुकी हैं. साथ ही वह मनीष मल्होत्रा, अनिता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे टॉप डिजाइनर्स के लिए रैंप पर भी वॉक कर चुकी हैं. साल 2024 में माहीका को इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का खिताब भी मिला.

हार्दिक पंड्या और उनके रिश्ते

हार्दिक पंड्या पहले नताशा स्टैंकोविक के साथ शादीशुदा थे. दोनों ने मई 2020 में शादी की थी और फरवरी 2023 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से दोबारा शादी की. लेकिन जुलाई 2024 में दोनों ने अपने अलग होने की पुष्टि कर दी. इसके बाद हार्दिक का रिश्ता एक और मॉडल जस्मिन वालिया के साथ जोड़ा गया. लेकिन लगता है कुछ समय बाद इस रिश्ते पर बात आगे नहीं बनी. अब हार्दिक का नाम माहीका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है. हार्दिक और माहीका एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं, ऐसे में इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ा है. 

ये भी पढ़ें:-

टीम इंडिया ने पाकिस्तान से हाथ न मिलाकर गलत किया, पूर्व क्रिकेटर ने उठाई विरोधी आवाज, गंभीर पर साधा निशाना

Asia Cup 2025 भारत सुपर 4 में, अब 5 टीमों के बीच 3 स्थान के लिए 3 मैच से होगा फैसला, ऐसा है पूरा समीकरण

‘नो हैंडशेक’ पर ICC को धमकी देकर बुरा फंसा पाकिस्तान, एशिया कप से भी हो सकता है बाहर, जानें क्या है पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >