वो लेकर भागा... कहां है भारत की एशिया कप ट्रॉफी? सूर्यकुमार ने बताया पूरा किस्सा, भड़की BCCI ने उठाया बड़ा कदम

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में विवादों की भरमार रही. हैंडशेक कंट्रोवर्सी से लेकर ट्रॉफी तक. बाररत की जीती हुई ट्रॉफी पाकिस्तान क्रिकेट के चीफ ही लेकर फरार हो गए.

Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 जीतने के बाद बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया. क्याें? क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर भाग गए. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि पूरी टीम ने यह फैसला किया था कि मोहसिन नकवी से पुरस्कार नहीं लेना है. जैसे ही पाकिस्तानी टीम की प्राइज गिविंग सेरेमनी समाप्त हुई मोहसिन नकवी मंच पर खड़े रहे, जबकि टीम इंडिया नीचे इंतजार करती रही. काफी समय बीतने के बाद जब भारतीय खिलाड़ी टस से मस नहीं हुए तब मोहसिन नकवी वहां से चले गए और उनके पीछे-पीछे एसीसी का सपोर्ट स्टाफ उस ट्रॉफी को भी लेकर चला गया.  

सूर्यकुमार ने मैच के बाद इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि हम मैदान के बाहर नहीं गए. हमने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा नहीं बंद किया. हम मैदान पर थे बस उनको देख रहे थे. सूर्या ने यह भी कहा कि सरकार या बीसीसीआई किसी ने भी हमसे यह नहीं कहा कि कैसा व्यवहार करना है. यह फैसला हमारा स्वयं का था. लेकिन हमने प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए किसी को इंतजार नहीं करवाया. वे मंच पर अपना कार्यक्रम कर रहे थे. थोड़ी देर बाद लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी और वो (मोहसिन नकवी) निकल गए. पीछे-पीछे उनका प्रतिनिधि ट्रॉफी लेकर चला गया. 

मोहसिन नकवी के कमरे में है भारत की ट्रॉफी

अब सवाल उठता है कि भारत की ट्रॉफी कहां है? एक और राष्ट्रीय दैनिक की रिपोर्ट के अनुसार मोहसिन नकवी ने अपने होटल रूम में इसे अपने साथ रखा हुआ है. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी पर आरोप है कि उन्होंने विजेता टीम इंडिया को ट्रॉफी न सौंपकर उसे अपने कब्जे में रख लिया है. इस पूरे मामले ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सख्त रुख अपनाने के लिए मजबूर कर दिया है. बोर्ड ने एसीसी में शामिल अन्य सदस्य देशों के क्रिकेट बोर्ड से मध्यस्थता कर ट्रॉफी को वापस भारत भेजने की मांग की है. बीसीसीआई का कहना है कि यह ट्रॉफी किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि एसीसी की है, ऐसे में नकवी इसे अपने पास नहीं रख सकते.

बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम

इस विवाद के समाधान के लिए नकवी से कहा गया है कि वह ट्रॉफी को दुबई स्पोर्ट्स सिटी स्थित एसीसी के आधिकारिक कार्यालय में जमा करा दें. इसके बाद वहां से ट्रॉफी भारत भेजी जाएगी. इसी बीच, एसीसी की लेफ्टओवर एजीएम, जो पहले बांग्लादेश में नहीं हो सकी थी, अब मंगलवार को दुबई में प्रस्तावित है. बीसीसीआई की ओर से इस बैठक को भी आगे बढ़ाने की मांग की गई है ताकि पहले ट्रॉफी विवाद को सुलझाया जा सके. मोहसिन नकवी की इस ड्रामेबाजी से एसीसी की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.

दुबई में खेले गए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब जीता. तिलक वर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी से टीम इंडिया ने लक्ष्य हासिल किया. भारत की ऑन-फील्ड शानदार जीत ने टीम को नौवां एशिया कप खिताब दिलाया, लेकिन यह फाइनल उतना ही ऑफ-फील्ड ड्रामे के लिए भी याद किया जाएगा जितना कि रोमांचक क्रिकेट के लिए.

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तान ने अपने ही क्रिकेटरों को ठगा, 25 लाख का चेक में किया था गंदा खेल, पूर्व खिलाड़ी का खुलासा वायरल, Video

ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, ग्लेन मैक्सवेल के हाथ की टूटी हड्डी, इस सीरीज से हुए बाहर

Asia Cup: भारत की जीत पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की आंखें हुईं नम, भर्राए गले से इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >