IPL 2026 Auction: कब और कहां देख सकते हैं आईपीएल की नीलामी, जानें Live Streaming की पूरी डिटेल

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी. इस बार 350 खिलाड़ी सूची में हैं लेकिन केवल 77 स्लॉट खाली हैं. भारत और विदेश में लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की सुविधा रहेगी. सभी 10 टीमों की रणनीति पर सबकी नजर होगी.

IPL 2026 Auction When and where to watch: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की नीलामी का इंतजार क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से था और अब यह इंतजार खत्म होने वाला है. दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग की यह नीलामी 16 दिसंबर को यूएई के अबू धाबी में आयोजित की जाएगी. इस बार मंच होगा एतिहाद एरिना जहां देश विदेश के करीब 350 खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे. खास बात यह है कि इतने बड़े खिलाड़ी पूल के बावजूद टीमों के पास सिर्फ 77 स्लॉट ही खाली हैं. ऐसे में हर फ्रेंचाइजी को बेहद सोच समझकर बोली लगानी होगी. यह नीलामी कई युवा खिलाड़ियों की किस्मत बदल सकती है तो कई बड़े नामों के लिए भी कड़ी परीक्षा होगी. 

IPL 2026 Auction का पूरा कार्यक्रम

आईपीएल 2026 की खिलाड़ी नीलामी 16 दिसंबर को होगी. यह आयोजन यूएई के अबू धाबी स्थित एतिहाद एरिना में किया जाएगा. नीलामी की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे यूएई समय पर होगी. अमेरिका और कनाडा में यह नीलामी सुबह 4 बजे ईटी से शुरू होगी. बीसीसीआई (BCCI) ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह नीलामी पूरी तरह पारदर्शी और वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर आयोजित की जाएगी. दुनियाभर से टीम मालिक फ्रेंचाइजी अधिकारी और क्रिकेट विशेषज्ञ इस इवेंट पर नजर बनाए रखेंगे.

नीलामी में कितने और कैसे खिलाड़ी होंगे शामिल

इस बार नीलामी के लिए कुल 359 खिलाड़ियों को सूचीबद्ध किया गया है. इनमें भारतीय और विदेशी दोनों तरह के खिलाड़ी शामिल हैं. 96 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं. वहीं 224 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं यानी जिन्होंने अब तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण नहीं किया है. इसके अलावा 16 भारतीय कैप्ड खिलाड़ी भी नीलामी में उतरेंगे. हालांकि सभी खिलाड़ियों की किस्मत नहीं खुलेगी क्योंकि टीमों के पास कुल मिलाकर केवल 77 स्लॉट ही उपलब्ध हैं. इनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं.

कहां देखें IPL 2026 Auction?

भारत में आईपीएल 2026 की नीलामी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. मोबाइल और ओटीटी दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसे लाइव देख सकेंगे. वहीं अमेरिका और कनाडा में दर्शक विलों टीवी पर नीलामी का लुत्फ उठा सकते हैं. विलों टीवी ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. बीसीसीआई के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नीलामी से जुड़ी हर अपडेट दी जाएगी जिससे फैंस एक भी पल मिस न करें.

10 टीमों की स्थिति और खाली स्लॉट

आईपीएल की सभी 10 टीमों की रणनीति इस नीलामी में अहम भूमिका निभाएगी. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपये की रकम बची है और 13 स्लॉट खाली हैं जिनमें 6 विदेशी स्लॉट शामिल हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.4 करोड़ रुपये और 9 स्लॉट हैं. मुंबई इंडियंस की स्थिति सबसे तंग है जिनके पास केवल 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं और 5 स्लॉट खाली हैं. राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी सीमित विदेशी स्लॉट बचे हैं. कुल मिलाकर सभी टीमों के पास 237.55 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए उपलब्ध हैं और 77 खिलाड़ियों को मौका मिलना है. यही कारण है कि आईपीएल 2026 की यह नीलामी बेहद रोमांचक और रणनीति से भरी होने वाली है.

टीम कुल खिलाड़ीविदेशी खिलाड़ीखर्च की गई राशि करोड़ मेंबची हुई राशि करोड़ मेंखाली स्लॉटविदेशी स्लॉट
CSK16481.643.494
DC173103.221.885
GT204112.112.954
KKR12260.764.3136
LSG194102.0522.9564
MI207122.252.7551
PBKS216113.511.542
RCB176108.616.482
RR167108.9516.0591
SRH15699.525.5102
कुल173491012.45237.557731

आईपीएल 2026 की नीलामी कब और कहां होगी?

आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को यूएई के अबू धाबी में आयोजित की जाएगी. इसका आयोजन एतिहाद एरिना में होगा जहां दुनियाभर की फ्रेंचाइजी मौजूद रहेंगी.

ईपीएल 2026 ऑक्शन किस समय शुरू होगा?

नीलामी भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगी. अमेरिका और कनाडा में यह सुबह 4 बजे ईटी से शुरू होगी.

आईपीएल 2026 नीलामी में कुल कितने खिलाड़ी शामिल होंगे?

इस नीलामी में कुल 359 खिलाड़ी शामिल होंगे. इनमें 96 इंटरनेशनल खिलाड़ी और 224 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जबकि 16 भारतीय कैप्ड खिलाड़ी भी सूची में शामिल हैं.

IPL 2026 नीलामी में कुल कितने स्लॉट खाली हैं?

आईपीएल 2026 की नीलामी में सभी टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली हैं. इनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं.

भारत में IPL 2026 नीलामी कहां देख सकते हैं?

भारत में आईपीएल 2026 की नीलामी का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

अमेरिका और कनाडा में IPL 2026 नीलामी कहां देखी जा सकती है?

अमेरिका और कनाडा में आईपीएल 2026 की नीलामी विलों टीवी पर देखी जा सकती है. विलों टीवी ऐप पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026 Auction: ऑक्शन में 10 टीम, 359 खिलाड़ी, 77 जगह बाकी, जानें बेस प्राइस से लेकर पर्स तक सबकुछ

IPL 2026 Auction: इस सीजन इन 5 चेहरों पर रहेगी खास नजर, KKR-CSK कर सकती है धमाका

IPL 2026 Auction: 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों का नाम BCCI ने लिस्ट से हटाया, इस दिग्गज खिलाड़ी का नाम जुड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >