भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए बदला टीवी चैनल, जानें कहां खेला जाएगा अंडर 19 फाइनल मुकाबला

IND U19 vs PAK U19 Asia Cup Final: भारत और पाकिस्तान अंडर 19 टीमें एशिया कप 2025 के फाइनल में आमने सामने होंगी. मुकाबला रविवार 21 दिसंबर को दुबई में खेला जाएगा. इस खबर में जानें मैच का समय वेन्यू टीवी और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी.

IND U19 vs PAK U19 Asia Cup Final: एशिया कप अंडर 19 2025 (Asia Cup U19 2025) का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की युवा टीमें खिताब के लिए आमने सामने होंगी. दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है. भारत की टीम अब तक अजेय रही है जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक हार मिली है और वह भी भारत के खिलाफ. ऐसे में फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है. दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह मुकाबला कब खेला जाएगा और इसे लाइव कहां देखा जा सकता है.

कब खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान अंडर 19 फाइनल?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार 21 दिसंबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा. टॉस मुकाबले से आधा घंटा पहले यानी सुबह 10 बजे होगा. रविवार का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में दर्शक इस मुकाबले को देखने के लिए उत्साहित हैं.

कहां होगा IND U19 vs PAK U19 फाइनल मैच?

अंडर 19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैदान युवा टूर्नामेंट के लिए जाना जाता है और यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. टूर्नामेंट के कई मुकाबले इसी मैदान पर खेले गए हैं. भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें इस मैदान से परिचित हैं.

टीवी पर कहां देखें लाइव प्रसारण?

भारत में फैंस अभीतक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का मजा उठा रहे थे. लेकिन अब भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की अंडर 19 टीम के इस महामुकाबले को देखने के लिए टीवी दर्शक इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर देख सकते हैं. सोनी स्पोर्ट्स ने पूरे अंडर 19 एशिया कप के प्रसारण अधिकार अपने पास रखे हैं. जो दर्शक टीवी पर क्रिकेट देखना पसंद करते हैं उनके लिए यह सबसे आसान विकल्प रहेगा. हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ मुकाबला दिखाया जाएगा.

मोबाइल और ऑनलाइन कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं उनके लिए लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. भारत बनाम पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है. इंटरनेट के जरिये कहीं से भी मैच देखने का यह बेहतरीन तरीका है.

भारत और पाकिस्तान का फाइनल तक का सफर

भारत की अंडर 19 टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाया है. टीम ने लीग स्टेज में यूएई पाकिस्तान और मलेशिया को हराया. सेमीफाइनल में भारत ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं पाकिस्तान की टीम ने मलेशिया और यूएई को हराया जबकि भारत से उसे हार मिली. सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया.

फाइनल मुकाबले से क्या है उम्मीद?

भारत रिकॉर्ड 12वीं बार अंडर 19 एशिया कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा. टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं. पाकिस्तान की टीम भी फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का रहने की उम्मीद है. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक फाइनल देखने को मिल सकता है.

भारत का स्क्वाड:- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उप कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह*, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज.

पाकिस्तान का स्क्वाड:- फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान (उप कप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली हसन बलूच, अली रजा, दानियाल अली खान, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, मोहम्मद शायान (विकेटकीपर), नकाब शफीक, समीर मिन्हास और मोहम्मद हुजैफा.

ये भी पढ़ें-

IND U19 vs SL U19: क्या फिर में चलेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? सेमीफाइनल में श्रीलंका से टक्कर

रहमान डकैत के फैन निकले बांग्लादेशी खिलाड़ी! टीम का डांस वीडियो Viral

लोग वैभव-वैभव करते रह गए; मैदान मार गया ये पहलवान, सहवाग से भी तगड़ा, छक्के से पूरा किया दोहरा शतक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >