तो क्या अब पाकिस्तान की खटिया खड़ी! विराट कोहली की तैयारी देखकर रिजवान कंपनी में खलबली

Virat Kohli Practice in Dubai: इंडिया पाकिस्तान के बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले जहां पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ बयानबाजी कर रहे हैं, वहीं भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अपनी फॉर्म सुधारने में जुटे हैं. मैच से एक दिन पहले विराट नेट प्रैक्टिस में जमकर मेहनत करते हुए देखे गए.  IND vs PAK in Champions Trophy 2025.

Virat Kohli Practice in Dubai: भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए बस एक दिन बचा है. चैंपियंस ट्रॉफी में 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जब दोनों टीमें भिड़ेंगी क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाएगा. मिनी विश्वकप के ग्रुप ए में दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच खेला है. जिसमें भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, जबकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले जहां पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ बयानबाजी कर रहे हैं, वहीं भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अपनी फॉर्म सुधारने में जुटे हैं. मैच से एक दिन पहले विराट नेट प्रैक्टिस में जमकर मेहनत करते हुए देखे गए. 

चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें मुकाबले से पहले शनिवार को दोनों टीमों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. लेकिन इसमें विराट की तैयारी पर सबकी नजरें टिकी रहीं. विराट कोहली ने निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ही आईसीसी क्रिकेट अकादमी पहुंचकर प्रैक्टिस शुरू कर दी. उन्होंने वरुण चक्रवर्ती के साथ जमकर स्पिन गेंदबाजी का सामना किया, क्योंकि स्पिन के खिलाफ उनकी कमजोरी किसी से छिपी नहीं है. इतना ही नहीं एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र के अनुसार विराट कोहली यूएई के 12 शीर्ष गेंदबाजों के साथ अपनी कमजोरी पर काम करते दिखे. IND vs PAK.

हाल के मैचों में विराट कोहली का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. वह अपनी खराब फॉर्म से उबरने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, ताकि इस बड़े मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिला सकें. चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हो गए. विराट की सबसे बड़ी परेशानी विकेट के पीछे आउट होने की है. वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से ही इससे परेशान रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो उनकी कमजोरी और भी उजागर हो गई.  

हालांकि, जब सामने पाकिस्तान होता है, तो कोहली का अंदाज और खेल दोनों बदल जाते हैं. यही वजह है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 16 मैचों में 52.15 की औसत से 678 रन बना चुके हैं, इस दौरान विराट ने 3 शतक और 1 शतक भी लगाया है. विराट का बल्ला आईसीसी इवेंट में पाकिस्तान के खिलाफ तो और भी आग उगलता है, वे 333 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं.  

23 फरवरी को दुबई में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, तो विराट कोहली के पास वनडे क्रिकेट में एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम करने का अवसर होगा. विराट कोहली के नाम पर फिलहाल 298 मैचों की 286 पारियों में 13985 रन दर्ज हैं. अगर पाकिस्तान के खिलाफ विराट 15 और रन बना लेते हैं, तो वे विश्व क्रिकेट में सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इतना ही नहीं विराट वनडे क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज होंगे. विराट का बल्ला काफी समय से खामोश है और पाकिस्तान के खिलाफ वे अपनी तैयारी पुख्ता कर लेना चाहते हैं. इसीलिए टीम के अन्य खिलाड़ियों से 90 मिनट पहले ही प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतर गए, ताकि इस बड़े मुकाबले के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर सकें.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK Pitch and Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? भारत-पाक मुकाबले में कैसी रहेगी पिच और जानें मौसम का हाल

यह भी पढ़ें: हैरान कर रहा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ बुलंद हैं मेन इन ग्रीन, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >