विराट की ‘18 नंबर की जर्सी’ को टेस्ट से ‘रिटायर’ करेगा BCCI! सामने आई जानकारी

Virat Kohli Jersey No. 18: विराट कोहली की 18 नंबर की जर्सी भारतीय टेस्ट टीम में अब कोई और खिलाड़ी नहीं पहनेगा, यह पिछले 14 साल से उनके साथ जुड़ी रही है. कोहली वनडे क्रिकेट में अब भी सक्रिय हैं, इसलिए उस प्रारूप में वे 18 नंबर की जर्सी में खेलते रहेंगे. जैसे धोनी (7) और तेंदुलकर (10) की जर्सी किसी ने नहीं पहनी, वैसे ही कोहली की जर्सी नंबर 18 भी भावनात्मक रूप से अप्रत्यक्ष रूप से ‘रिटायर’ मानी जा रही है.

Virat Kohli Jersey No. 18: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का जुनून किसी खिलाड़ी के लिए कई सारी सीमाएं पार कर जाता है. चाहे मैदान पर उनके लिए सारी सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर पिच पर उनसे मिलना हो या फिर उनके दीदार के लिए घंटों खड़े रहना. खिलाड़ी के व्यक्तित्व और उनके खेल से लगाव की वजह से प्रशंसक उनसे जुड़ी किसी भी चीज के लिए भावनात्मक रूप से काफी जुड़ जाते हैं और विराट कोहली के लिए ये लगाव शायद और भी ज्यादा है. इसलिए उनके प्रशंसक अपने स्टार के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद उनसे जुड़ी किसी भी निशान को संजो कर रखना चाहते हैं. इसी क्रम में विराट कोहली के जर्सी नंबर पर बात चल पड़ी है.

विराट कोहली की 18 नंबर की जर्सी निकट भविष्य में भारतीय टेस्ट टीम में कोई भी खिलाड़ी नहीं पहनेगा. यह पिछले 14 वर्षों से कोहली के पास ही रही है. हालांकि, कैंटरबरी में खेले गए पहले अनौपचारिक ‘टेस्ट’ मैच में इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मुकाबले के दौरान बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को 18 नंबर की जर्सी पहने देखा गया था. कोहली ने अभी तक वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, इसलिए वे भारतीय टीम के लिए 18 नंबर की जर्सी में खेलते हुए नजर आते रहेंगे. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि जैसे महेंद्र सिंह धोनी (जर्सी नंबर 7) और सचिन तेंदुलकर (जर्सी नंबर 10) की जर्सी किसी और ने नहीं पहनी, उसी तरह 18 नंबर की जर्सी की जिम्मेदारी कोई नया खिलाड़ी उठाना नहीं चाहेगा.

विराट कोहली की जर्सी.

मुकेश की जर्सी नंबर 49 ही रहेगा

मुकेश फिलहाल टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और यदि उन्हें किसी खिलाड़ी की जगह चुना भी जाता है तो उनकी जर्सी का नंबर वही 49 रहेगा जो उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर सीनियर टीम के लिए डेब्यू करते समय पहना था. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘पहले ‘टेस्ट’ में मुकेश ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 18 नंबर की जर्सी पहनी थी. लेकिन भारत ए टीम में जर्सी पर नाम नहीं छपते, इसलिए कोई तय नंबर नहीं होता और खिलाड़ी कोई भी ‘रैंडम’ नंबर पहन सकता है. जर्सी नंबर केवल अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए मान्य होते हैं.’’

शार्दुल ने पहनी थी, जर्सी नंबर 10 बाद में बदलनी पड़ी

भारतीय टेस्ट टीम में बी साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह दो नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, लेकिन उन्हें जो जर्सी नंबर दिए गए हैं, वे कोहली से अलग हैं. हालांकि भारतीय टीम में किसी भी व���शेष जर्सी नंबर को आधिकारिक रूप से ‘रिटायर’ करने की परंपरा नहीं है, लेकिन कई प्रसिद्ध नंबर बाद में टीम में आए खिलाड़ियों ने नहीं पहने. एक बार श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में शार्दुल ठाकुर ने 10 नंबर की जर्सी पहन ली थी, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को यह पसंद नहीं आया और फिर उन्हें अपना जर्सी नंबर बदलना पड़ा.

विराट की जर्सी नंबर 18 अब शायद ही किसी कंधे पर दिखे

महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से किसी भी खिलाड़ी ने सात नंबर की जर्सी न ही बनी और न किसी ने पहनी है. भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली के योगदान और उनकी गहरी लोकप्रियता को देखते हुए, किसी अन्य खिलाड़ी को 18 नंबर की जर्सी किसी भी फॉर्मेट में पहनते देखना बहुत मुश्किल लगता है.

कोहली के 18 साल के जवाब में RCB खिलाड़ी उन्हें देना चाहते हैं IPL ट्रॉफी, पाटीदार ने कही ये बात

‘काम अभी अधूरा है…’ MI को हराने के बाद श्रेयस अय्यर नहीं मनाया चाहते थे जश्न

11 साल यानी 4000 दिन बाद टी20 में वापसी, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >