Viral Video: वसीम अकरम के साथ हरभजन और श्रीसंत का डांस, गुस्से में इंडियन फैंस

Viral Video: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम का हरभजन सिंह और श्रीसंत के साथ डांस एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई इंडियंस फैंस ने हरभजन और श्रीसंत की आलोचना की है. फैंस का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवादी हमले करवाता है, इसलिए उनके खिलाफ नहीं खेलते हैं और एक पाकिस्तानी के साथ डांस कर रहे हैं. अब एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलने के लिए सरकार ने भारतीय टीम को मंजूरी दे दी है. हालांकि भारत पाकिस्तान के खिलाफ अब भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा.

Viral Video: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की पहली भिड़ंत होगी. इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में और भी खटास आ गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम को भारत के पूर्व खिलाड़ियों हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा और श्रीसंत के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘पठान’ के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है, जिनमें कुछ आलोचनाएं भी शामिल हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि क्रिकेट खेलने से मना कर दिया और पाकिस्तानी के साथ डांस कर रहे हो. कुछ ने कई आतंकवादी हमलों का जिक्र किया, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े हैं.

14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वीडियो 20 मार्च 2023 को कतर के दोहा में लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल के बाद की पार्टी का है. यह एक पुराना वीडियो है जो अब वायरल हो रहा है. तेज गेंदबाज वसीम अकरम को उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला रोमांचक रहेगा. यह मैच 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. वसीम अकरम ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया, ‘मुझे यकीन है कि ये मैच उतने ही रोमांचक होंगे जितने अब तक के भारत-पाकिस्तान मैच रहे हैं.’

अकरम ने बताया भारत को एशिया कप का दावेदार

अकरम ने भारत पाकिस्तान मुकाबले पर आगे कहा, ‘मैं अपील करता हूं कि खिलाड़ी और दर्शक अनुशासन में रहें और सीमा न लांघें. अगर भारतीय अपने देश के लिए जुनूनी हैं और अपनी टीम की जीत चाहते हैं, तो पाकिस्तानी भी ऐसा ही महसूस करते हैं. हाल ही में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है और वो फेवरेट के तौर पर शुरुआत करेगा, लेकिन जिस टीम का मनोबल उस दिन मजबूत होगा, जीत उसी की होगी.’ एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के तीन मुकाबले हो सकते हैं. सबसे पहले ग्रुप चरण में दोनों टीमें भिड़ेंगी. आगे बढ़ने पर उनका सामना सुपर 4 और फाइनल में भी हो सकता है.

भारत का एशिया कप 2025 का शेड्यूल

10 सितंबर : भारत बनाम यूएई – दुबई
14 सितंबर : भारत बनाम पाकिस्तान – दुबई
19 सितंबर : भारत बनाम ओमान – अबू धाबी

इसके बाद टूर्नामेंट सुपर 4 चरण में प्रवेश करेगा, जो 20 से 26 सितंबर के बीच खेला जाएगा. एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में आयोजित होगा. यदि भारत ग्रुप A में शीर्ष पर रहता है, तो उसके सभी सुपर 4 मुकाबले दुबई में ही खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें:-

ललित मोदी पर भड़के हरभजन सिंह, श्रीसंत को थप्पड़ मारने वाला वीडियो लीक करने कही ये बात

वीमेंस वर्ल्डकप 2025 की छपप्ड़ फाड़ प्राइज मनी का ऐलान, ICC ने की 297% बढ़ोत्तरी, विनर को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

वसीम अकरम ने इस बॉलर को बताया मौजूदा दौर का महान, इस फैक्टर को बताया सफलता का राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >